महाराष्ट्र कौशल प्रशिक्षण पोर्टल युवाओं को सशक्त बनाएगा और व्यवसायों को सहायता देगा

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री युवा कार्यक्रम प्रशिक्षण योजना कौशल बढ़ाने के लिए वर्क ट्रेनिंग देगी और व्यवसायों को विस्तार के लिए ह्यूमन रिसोर्स प्रदान करेगी।

इसके लिए महाराष्ट्र में युवाओं को जल्द ही राज्य की कौशल प्रशिक्षण योजना के तहत एक नए पोर्टल पर अपना विवरण अपलोड करना होगा। गुरुवार को एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस पहल का उद्देश्य उन्हें रोजगार पैदा करने वाले व्यवसायों से जोड़ना है।

Maharashtra cm shinde

रजिस्‍ट्रेशन और पात्रता

नौकरी चाहने वालों और प्रशिक्षण प्रदान करने में रुचि रखने वाले व्यवसायों दोनों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। सरकारी संकल्प (जीआर) में कहा गया है "12वीं पास, आईटीआई और डिप्लोमा धारक, स्नातक और स्नातकोत्तर उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कर सकते हैं।" एसएमई, बड़े व्यवसाय, स्टार्टअप, सहकारी संस्थान और सरकारी निकाय इस प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से ह्यूमन रिसोर्स की रिकवेस्‍ट कर सकते हैं।

निगरानी और समीक्षा

राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एक समिति हर चार महीने में योजना की निगरानी और समीक्षा करेगी। यह निगरानी सुनिश्चित करती है कि कार्यक्रम सुचारू रूप से चले और कौशल संवर्धन और रोजगार सृजन के अपने उद्देश्यों को पूरा करे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) ने अपने पाठ्यक्रम में ऑन-जॉब प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप को भी शामिल किया है। जो लोग पहले से ही जॉब ट्रेनिंग या अप्रेंटिसशिप कर चुके हैं, उन्हें नई योजना के तहत छह महीने के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए विचार किया जा सकता है।महाराष्ट्र चुनाव में अधिकतम सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना, विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+