'महाराष्ट्र में हमारी पार्टी को कमजोर कर रही NCP', रांकपा पर कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप

नई दिल्ली, 16 मई। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) पर कांग्रेस को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम कई कांग्रेस पार्षद एनसीपी में शामिल कर लिए गए हैं। वहीं अब एनसीपी ने जिला परिषद के अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के साथ हाथ मिला लिया है।

Nana Patole Vs Sharad Pawar

कांग्रेस स्टेट प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि उन्होंने एनसीपी को लेकर चर्चा उदयपुर में हुए तीन दिवसीय कांग्रेस चिंतन शिविर में पार्टी प्रमुखों से की थी। इस दौरान राज्य में पार्टी को कमजोर करने के कथित प्रयासों के बारे में पार्टी आलाकमान को सूचित किया गया था। कांग्रेस राज्य प्रमुख ने कहा कि ऐसा लगता है कि राकांपा पिछले ढाई साल से महाराष्ट्र में कांग्रेस को कमजोर करने के प्रयास में जुटी है।

पटोले ने कहा कि निजामपुर नगर निगम के 19 कांग्रेस पार्षद एनसीपी में शामिल हो गए। एनसीपी ने मई महीने की शुरुआत में गोंदिया जिला परिषद के अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए भाजपा के साथ हाथ मिला लिया। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि यह महाराष्ट्र में कांग्रेस को रांकपा की ओर से कमजोर करने की कोशिश है। जिसकी जानकारी पार्टी आला कमान को दी जा चुकी है।

नाना पटोले का आरोप है कि हाल ही में भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के 19 कांग्रेस पार्षद एनसीपी में शामिल हुए। इसके अलावा एनसीपी ने गोंदिया जिला परिषद के अध्यक्ष का चुनाव में भाजपा के साथ हाथ मिला लिया। पटोले दावा किया कि जिला परिषदों व अन्य नगर निकायों के कांग्रेस प्रतिनिधियों को विकास कार्य करने के लिए पर्याप्त धन नहीं मिल पाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+