अजित को शरद पवार की नसीहत, बोले- गलत किया है तो सजा भुगतने को तैयार रहो
महाराष्ट्र की राजनीति में बुधवार का दिन शक्ति प्रदर्शन का दिन रहा। जहां एक ओर अजित पवार ने अपने खेमें के एमएलए के साथ शरद पवार पर जमकर हमला बोला। वहीं दूसरी ओर एनसीपी चीफ शरद पवार ने पार्टी के सासंदों और बचे विधायकों की बैठक बुलाई।
इस बैठक को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि, महाराष्ट्र में जो हो रहा है, देश उसे देख रहा है। आज देश हमें देख रहा। हम कार्यकर्ताओं की वजह से ही यहां तक पहुंचे हैं। एनसीपी के लिए यह बैठक ऐतिहासिक है। हमें अपने रास्ते में आने वाली बाधाओं के बावजूद आगे बढ़ते रहना है।

पवार ने कहा कि, बीते 24 साल में एनसीपी राज्य के कोने कोने तक पहुंची है। हमने नए नेता तैयार किए, मन में यही ध्यान था कि महाराष्ट्र की हालत कैसे सुधरे और राज्य का विकास हो। आज जनता और सरकार के बीच में संवाद खत्म हो गया है। अगर जनता को कुछ गलत लग रहा है तो उसे बदलने का काम करना चाहिए।
शरद पवार ने कहा कि, हमें सत्ता की भूख नहीं है। हम लोगों के लिए काम करते रहेंगे। अजित ने गलत काम किया है तो सजा भुगतने को तैयार रहें। अगर अजित पवार को कोई समस्या थी तो उन्हें मुझसे बात करनी चाहिए थी। सहमति नहीं बनी तो बातचीत से हल निकलना चाहिए।अगर उनके मन में कुछ था तो वह मुझसे संपर्क कर सकते थे।
शरद पवार ने कहा कि, गलती को सुधारना हमारा काम है। मैं लोगों के बीच हूं, सत्ता में नहीं। अगर गलत किया है तो सजा भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। अगर अजित पवार के मन में कुछ था तो मुझसे बात कर सकते थे। बातचीत करके हल निकालना चाहिए। अजित पवार की बात सुनकर अफसोस हुआ। संकट तो बहुत है, जो शिवसेना के साथ वही एनसीपी के साथ हो रहा है।
पवार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, आपने (बीजेपी) एनसीपी को भ्रष्ट कहा। तो, अब आपने राकांपा के साथ गठबंधन क्यों किया है?...उद्धव ठाकरे के साथ जो हुआ वह दोहराया गया है। जिन विधायकों ने अलग होने का फैसला किया, उन्होंने हमें विश्वास में नहीं लिया। अजित पवार गुट ने किसी भी प्रक्रिया का पालन नहीं किया है।
पवार ने आगे कहा कि, राकांपा ने पिछले 24 साल में महाराष्ट्र में मजबूत नेतृत्व तैयार किया है। उन्होंने कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं, किसी को राकांपा का चिह्न नहीं छीनने देंगे। मेरी तस्वीर क्यों इस्तेमाल कर रहे हैं। अजित पवार खोटा सिक्का निकला। कुछ लोग देवता कहते हैं, कुछ कहते हैं कि अन्याय किया। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए पवार ने कहा कि, भारत की बागडोर उन लोगों के हाथों में है जिन्हें लोगों के हितों की परवाह नहीं है।
वहीं अजित पवार द्वारा शरद पवार को उम्र का हवाला देते हुए राजनीति छोड़ने की सलाह पर सुप्रिया सुले ने जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि, 'लोग कह रहे हैं कि कुछ लोग बूढ़े हो गए हैं इसलिए उनको सिर्फ आशीर्वाद देना चाहिए। रतन टाटा, अमिताभ बच्चन, वॉरन वफेट सब लोग बूढ़े हैंय़ फारूक अब्दुल्ला जो शरद पवार से तीन साल बड़े हैं वो भी बोल रहे हैं कि शरद को लड़ना चाहिए। सुप्रिया ने यह भी कहा कि मुझे या किसी को भी निशाना बनाएं, लेकिन मेरे पिता (शरद पवार) को नहीं।












Click it and Unblock the Notifications