NCP Crisis: राज ठाकरे बोले- आखिरी फिल्मी सीन में 'दिगु टिपनिस' हुआ, महाराष्ट्र का सियासी कीचड़ देश के सामने
NCP Political Crisis के बीच शरद पवार ने कहा, उन्होंने ऐसी बगावतें पहले भी देखी हैं। भतीजे अजित पवार खेमा बदल चुके हैं। भाजपा-शिवसेना के गठबंधन वाली सरकार में डिप्टी सीएम बने अजित और एनसीपी पर राज ठाकरे ने फिल्मी अंदाज में बयान दिया है।
फिल्मी अंदाग में बोले राज ठाकरे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने राजभवन में अजित पवार के साथ कुछ एनसीपी विधायकों की शपथ के बाद कहा, "आज फिल्म थ्रोन ऑफ महाराष्ट्र के आखिरी सीन में 'दिगु टिपनिस' हुआ।"

पहली टीम पवार से अलग, दूसरी भी आएगी
राज ठाकरे ने कहा, शरद पवार उद्धव ठाकरे का बोझ उतारना चाहते थे, इसका पहला अंक आज पूरा हो गया। पवार (राष्ट्रवादी) की पहली टीम सत्ता के लिए रवाना हो गई, जल्द ही दूसरी भी सत्ता के कदम में शामिल हो जाएगी!
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को लेकर राज ठाकरे ने कहा, महाराष्ट्र में बीजेपी ने पहले शिंदे को सीएम बनाया। हालांकि, भाजपा को शिंदे को दिया गया (अवास्तविक) महत्व पसंद नहीं आया। भाजपा ने इसका तोड़ ढूंढ लिया।
राज ठाकरे ने कहा, "देश के सामने जो खड़ा है वो है महाराष्ट्र की राजनीति का कीचड़। देश को ज्ञान देने वाले राज्य की राजनीति इतने निचले स्तर पर चली गई है, यह देखकर और सोचकर मेरा दिल टूट जाता है कि महाराष्ट्र में आगे क्या होने वाला है।"
उन्होंने कहा, महाराष्ट्र की बाकी जनता को यकीन है कि वे निष्क्रिय और स्वार्थी हैं। राज ठाकरे ने सवाल किया कि क्या सत्ता के सिंहासन के लिए ये सब खेल ऐसे ही चलते रहेंगे?
ठाकरे ने मतदाताओं का आह्वान करते हुए पूछा कि क्या आने वाले चुनावों में महाराष्ट्र की जनता सत्ता की इस घृणित राजनीति को बंद करेगी? बता दें कि अजित पवार तीसरी बार डिप्टी सीएम बने हैं।
2019 में जब भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी तो देवेंद्र फडणवीस ने तड़के चार-पांच बजे के बीच राजभवन में अजित पवार के साथ शपथ ली। तत्कालीन गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने दोनों को शपथ तो दिलाई, लेकिन महज 80 घंटे बाद दोनों को पद छोड़ने पड़े।












Click it and Unblock the Notifications