NCP Political Crisis: एनसीपी टूट पर राज ठाकरे की दो टूक, कहा-यह एक राजनीतिक नाटक
NCP Political Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में अचानक रविवार को आए सियासी भूचाल पर अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की तीखी प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम को ड्रामा करार दिया है।
अजित पवार सहित दिग्गज एनसीपी नेताओं के एनडीए सरकार के समर्थन देने पर राज ठाकरे ने शरद पवार की भूमिका पर संदेह जताया है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसा हो ही नहीं सकता कि इसकी जानकारी शरद पवार को ना हो।

एनसीपी टूट पर राज ठाकरे का बयान
सोमवार को मीडिया से बात करते हुए मनसे चीफ राज ठाकरे ने साफ शब्दों में कहा कि शरद पवार भले बोले कि उन्हें इस घटनाक्रम की कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन दिलीप पाटिल, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल जैसे नेता ऐसे ही पार्टी से कहीं नहीं जाएंगे, जब तक कि उन्हें भेजा नहीं जाए।
यह एक राजनीतिक नाटक-राज ठाकरे
राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिति पर कहा कि दिलीप वलसे पाटिल, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल जो भी दावा कर रहे हैं, वह शरद पवार की जानकारी के बिना नहीं हो सकता था। यह एक राजनीतिक नाटक है।
सुप्रिया सुले को लेकर कही ये बात
इतना ही नहीं राज ठाकरे यही नहीं रूके उन्होंने यहां तक कह दिया कि उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर भविष्य में सुप्रिया सुले को केंद्र में कैबिनेट मंत्री तक बना दिया जाए।
महाराष्ट्र में कुछ बचा ही नहीं: राज
मनसे चीफ ने मुंबई स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि शरद पवार भले ही ये क्यों ना बोलते हों कि उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है, लेकिन पार्टी के बड़े नेता ऐसे ही नहीं जाएंगे। महाराष्ट्र में कुछ बचा ही नहीं है।
आपको बता दें कि रविवार को एनसीपी नेता अजित पवार ने कई पार्टी विधायकों और नेताओं के साथ महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार को समर्थन दे दिया। वहीं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा 8 बड़े विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।












Click it and Unblock the Notifications