NCP MLAs meeting: क्या शरद पवार साइडलाइन? अजित के डिप्टी CM बनने से पहले दिया अजीब जवाब?
NCP MLAs meeting: अजित पवार 18 विधायकों के साथ महाराष्ट्र में राजभवन पहुंचे हैं। बड़ी सियासी हलचल के संकेत के बीच गवर्नर हाउस में प्रदेश के CM एकनाथ शिंदे भी मौजूद हैं। पार्टी की नई कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल भी अजित के साथ हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 विधायकों के साथ गवर्नर हाउस पहुंचे अजित पवार दल बदल सकते हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में टूट की खबरों के बीच मुंबई के राजभवन पर सबकी नजरें टिकी हैं।

कई NCP नेता मंत्री बने, भाजपा क्या बोली?
अजित पवार भाजपा और शिवसेना के गठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं। कई नेताओं को भी मंत्री बनाया गया है। अजित के साथ आने पर राजभवन में मौजूद भाजपा के कुछ नेताओं ने कहा, कई और भी नेता साथ आएंगे।
शरद पवार के फैसले से नाराजगी
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि एनसीपी विधायकों के बीच असंतोष के कारण शरद पवार के खिलाफ बगावत हुई। सूत्रों के अनुसार, राकांपा नेता अजित पवार के साथ राजभवन गए विधायक शरद पवार के "एकतरफा" फैसले से "नाराज" थे।
सूत्रों के अनुसार, शरद पवार ने बिहार की राजधानी पटना में कई दिग्गजों की मौजूदगी वाला विपक्षी एकता का मंच साझा करने और राहुल गांधी के साथ सहयोग करने का फैसला एकतरफा ढंग से लिया। सूत्रों ने कहा, NCP विधायक इस फैसले से असंतुष्ट थे।
पवार बोले- अजित को बैठक का पूरा अधिकार?
इससे पहले बैठक के कारणों पर सवाल के जवाब में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि अजित पवार महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। इस हैसियत से अजित को विधायकों की बैठक बुलाने का पूरा अधिकार है।
पवार ने समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार कहा, "मुझे ठीक से नहीं पता कि बैठक क्यों बुलाई गई है, लेकिन विपक्ष के नेता होने के नाते अजित पवार नियमित रूप से विधायकों की बैठक बुलाते हैं। मुझे इस बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।"
पवार अनजान या भतीजे से मिली हार?
महाराष्ट्र की राजनीति में पवार के कद और सियासी चौसर पर उनकी माहिर चालों के बीच रविवार की घटना पर पवार का बयान अजीब इसलिए भी है क्योंकि गत दिनों जब सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को कमान सौंपी गई तो 'अजित की बगावत पर नकेल' जैसी बात कही गई थी।
क्या अजित के सिर पर प्रफुल्ल पटेल का हाथ?
रविवार को जब अजित जब राजभवन पहुंचे तो प्रफुल्ल पटेल भी उनके साथ दिखे। छगन भुजबल जैसे कद्दावर नेताओं के साथ 18 विधायक उनके साथ हैं। ऐसे में एनसीपी का बिखरना तय माना जा रहा है।
अजित जब 80 घंटे के लिए डिप्टी सीएम बने
खबरों के अनुसार अजित पवार एक बार फिर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बन सकते हैं। बता दें कि इससे पहले देवेंद्र फडणवीस के साथ 80-81 घंटों के लिए 2019 में भी अजित उपमुख्यमंत्री बने थे। बाद में कांग्रेस-शिवसेना के गठबंधन वाली MVA सरकार में भी डिप्टी सीएम बने।












Click it and Unblock the Notifications