NCP के सुनील टिंगरे ने सुप्रिया सुले के दावों का किया खंडन, बोले- मैंने नहीं भेजा शरद पवार को कानूनी नोटिस
Maharashtra election: महाराष्ट्र में एनसीपी विधायक सुनील टिंकरे ने एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार को कानूनी नोटिस भेजने के दावों का खंडन किया है। जबकि शरद पवार की सांसद बेटी सुप्रिया सुले जो कि एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं उन्होंने पुणे में वडगांव शेरी से एनसीपी विधायक सुनील टिंकरे पर आरोप लगाया था कि उन्होंने शरद पवार को पुणे पोर्श कार दुर्घटना मामले में मानहानि केस के संबंध में कानूनी नोटिस भेजी है।
शनिवार को जारी एक वीडियो संदेश में टिंकरे ने स्पष्ट किया कि उन्होंने शरद पवार को कोई नोटिस नहीं भेजा है। उन्होंने बताया कि कुछ पार्टी नेता और प्रवक्ता ने उनकी मानहानि की और उनके खिलाफ कई बयान दिए। नतीजतन, उन्होंने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के कुछ नेताओं को नोटिस भेजा लेकिन खासकर शरद पवार को नहीं।

याद रहे सुनील टिंकरे जो अजीत पवार के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ एनसीपी के उम्मीदवार के रूप में वडगांव शेरी से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं, पर पोर्श दुर्घटना मामले में शामिल लोगों को बचाने के लिए अपने प्रभाव का उपयोग करने का आरोप है।
जबकि शुक्रवार को सुप्रिया सुले ने पत्रकारों को वडगांव शेरी में पार्टी उम्मीदवार बापू पाठरे के लिए चुनावी रैली के दौरान कहा था कि जिस व्यक्ति को पहले पार्टी टिकट मिला था, उसने यह कहते हुए नोटिस भेजा था कि अगर मामले में मानहानि की जाती है तो शरद पवार को अदालत में ले जाया जाएगा।
उन्होंने सवाल किया कि क्या पवार इस तरह के नोटिस से डरेंगे, क्योंकि वह प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस के खिलाफ अपने अटूट रुख के लिए जाने जाते हैं।बताया कि टिंकरे ने अपने वकीलों के माध्यम से नोटिस भेजा था और आश्वस्त किया कि वे इसकी जांच करेंगे।
हिट-एंड रन पोर्श का क्या है मामला?
विवादित घटना में एक हिट-एंड रन पोर्श कार शामिल है, जिसे कथित तौर पर 17 वर्षीय व्यक्ति ने शराब के नशे में चलाया था। 19 मई को पुणे के कल्याणी नगर क्षेत्र में वाहन एक महिला सहित दो मोटरसाइकिल सवार आईटी पेशेवरों से टकरा गया, जिससे उनकी मौत हो












Click it and Unblock the Notifications