NCP Meeting: 'एनसीपी का असली बॉस मैं, 82 या 92 की उम्र से फर्क नहीं पड़ता', बैठक के बाद गरजे शरद पवार
NCP Meeting Today: दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त होने के बाद एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार खूब गरजे। उन्होंने अजित पवार पर भी निशाना साधा। शरद पवार ने कहा कि मैं ही एनसीपी का असली राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं। उन्होंने अपनी उम्र को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि 82 या 92 से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
कौन क्या कह रहा उससे मुझे मतलब नहीं: शरद पवार
रद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि कौंन क्या कह रहा है उससे मुझे कुछ लेना देना नहीं है। किसी और के कुछ कहने की अहमियत नहीं। अजित पवार का नाम लिए बिना शरद पवार ने कहा कि उनके दावों में कोई सच्चाई नहीं है। पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न के मुद्दे पर NCP चुनाव आयोग से संपर्क करेगी। आज की बैठक से हमारा हौंसला बढ़ा है।

82 हो या 92 मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता: शरद पवार
वहीं मीडिया ने जब शरद पवार (Sharad Pawar) से रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा तो वह थोड़े नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि 82 हो या 92, उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं पार्टी को फिर से खड़ा करूंगा। अगर कोई (अजित पवार) मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
NCP बोली- 27 राज्यों में सभी समितियां शरद पवार के साथ
NCP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद दावा करते हुए पीसी चाको ने कहा कि पार्टी की 27 राज्य समितियों में से एक ने भी नहीं कहा है कि वे शरद पवार के साथ नहीं हैं। संगठन बरकरार है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति ने आज 8 प्रस्ताव पारित किये। समिति ने शरद पवार पर भरोसा जताया है।












Click it and Unblock the Notifications