अजित पवार खेमे में जयंत पाटिल के शामिल होने की खबर कितनी सच? जानिए क्या बोले NCP नेता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के पुणे में एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ मंच साझा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम अजित पवार जहां हैं, सही जगह पर हैं।
Jayant Patil about Ajit Pawar fraction: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद एनसीपी नेता जयंत पाटिल को लेकर कई तरह से कयास लगाए जा रहे थे। जिसको लेकर एक सवाल के जवाब में जयंत ने अहम बात कही है। जयंत ने कहा कि उनके साथ जुड़ने की बात करना कितनी गलत बात है, जिन्होंने अपने चाचा शरद पवार से नाता तोड़ लिया।
रविवार को पाटिल की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात को लेकर मीडिया में कुछ खबरें आईं। लेकिन राकांपा नेता ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि वह मुंबई में थे और उन्होंने दिल्ली या पुणे की यात्रा नहीं की। मीडिया की ओर से इसको लेकर सवाल पर रांकपा नेता ने कहा, "यह आपको किसने बताया, आपको उन लोगों से पूछना चाहिए जो यह सब कह रहे हैं। कल शाम, मैं शरद पवार के आवास पर था... मैं किसी से नहीं मिला।"

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के पुणे में एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ मंच साझा किया था। जहां उन्होंने कहा कि वे सही जगह पर हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा, "अजित दादा (पवार) डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार आए हैं और मैं उनके साथ मंच साझा कर रहा हूं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि लंबे समय के बाद आप सही जगह पर बैठे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications