जेल में बेहोश होकर गिरे अनिल देखमुख, जेजे अस्पताल में कराए गए भर्ती
मुंबई, 26 अगस्त: भ्रष्टाचार के एक कथित मामले जेल में बदं एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व एचएम अनिल देशमुख आज दोपहर अचानक आर्थर जेल में बेहोश हो गए। सीने में दर्द और तकलीफ होने के चलते उन्हें तत्काल इलाज के लिए जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आर्थर रोड जेल के एक अधिकारी ने बताया कि अनिल देशमुख सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचानक से गिर पड़े। वह बेहोश हो गये। उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता ने सीने में दर्द की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनका रक्तचाप बढ़ा हुआ पाया गया और ईसीजी रिपोर्ट असामान्य थी। अधिकारी ने बताया कि देशमुख का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि देशमुख को पहले नवंबर 2021 में प्रवर्तन निदेशालय ने और बाद में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं।












Click it and Unblock the Notifications