महाराष्ट्र के धाराशिव में लगे अजित पवार के 'भावी मुख्यमंत्री' के पोस्टर, सियासी हलचल हुई तेज
महाराष्ट्र के धाराशिव में एनसीपी नेता अजित पवार के भावी मुख्यमंत्री के पोस्टर लगने के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

महाराष्ट्र में इन सियासी हलचल काफी तेजी पकड़ती जा रही है, जहां एक ओर एनसीपी प्रमुख शरद पवार महाविकास अघाड़ी के एकजुट रहने पर सवाल उठा चुके हैं। वहीं, धाराशिव सहित कई जगहों पर नेता प्रतिपक्ष अजित पवार के भावी सीएम वाले पोस्टर दिखाई दे रहे हैं।
बीते शुक्रवार को अजित पवार अपने बयान में खुद सीएम बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि उनका संगठन साल 2024 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने का इंतजार करने के बजाय सीएम पद के लिए अभी भी दावा कर सकती है। साथ ही वो 100 फीसदी सीएम बनना पसंद करेंगे।
आगे उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे अभी सीख रहे हैं। उन्हें जब तक तजुर्बा होगा तब तक उनकी कुर्सी चली जाएगी। वहीं, वो बतौर डिप्टी सीएम दो मुख्यमंत्रियों के साथ काम कर चुके हैं। लेकिन, वो डिप्टी सीएम रहते हुए सारा काम संभालते थे। जबकि उस समय के दोनों सीएम उद्धव ठाकरे और पृथ्वीराज चव्हाण को भी काम का तजुर्बा नहीं था।
वहीं, बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के चलते एनसीपी ने अजित पवार को तगड़ा झटका दिया है। पार्टी ने अजित पवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें स्टार प्रचारक लिस्ट से बाहर कर दिया है। वहीं, महाराष्ट्र में सियासी माहौल काफी गर्म है। ऐसे में उनके भावी मुख्यमंत्री के पोस्टर लगने से फिर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications