चाचा-भतीजे में NCP कब्जे की जंग! सिंघवी ने बताया अजित पवार गुट को झूठा, अब 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई
NCP Crisis: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) टूट के बाद अपनी पहचान वापस पाने के लिए असली कौन-नकली कौन के तराजू पर झूल रही है। शुक्रवार यानी आज शरद पवार गुट और अजित पवार गुट अपना-अपना पक्ष रखने चुनाव आयोग पहुंचे।
शरद पवार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव आयोग की सुनवाई के बाद कहा कि अजित पवार गुट झूठा है। अजित पवार गुट ने गलत और फर्जी दस्तावेज पेश किए हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर कोई गलत दस्तावेज देता है, तो उसको माना नहीं जा सकता। पार्टी को गलत कागज के जरिए तोड़ने की कोशिश की गई।

सिंघवी ने आगे कहा कि हम आज पेश हुए हैं और दो घंटे से अधिक समय तक सुनवाई चली। सुनवाई का पहला भाग हमारी प्रारंभिक आपत्ति थी, जहां हमने कहा कि आप वे सीमा मुद्दे को निर्धारित करने के लिए बाध्य हैं कि कोई विवाद है या नहीं... उनके तर्कों की सुनवाई की अगली तारीख सोमवार (नौ अक्टूबर) है।
चाचा-भतीजे में जंग
दरअसल, अजित पवार के शरद पवार से अलग होकर शिंदे सरकार का दामन थामने के बाद दोनों के रिश्तों में दरार देखने को मिली। शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम का पद मिलने के बाद अजित पवार ने एनसीपी पर अधिकार को लेकर दावा ठोका। जिसके बाद चाचा शरद पवार भी फॉर्म में आ गए। दोनों के रिश्तों की खटास अब पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह की जंग में तब्दील हो गई। दोनों का दावा है कि उनके पास अधिक विधायक है। ऐसे में अब शरद पवार कानूनी राह खोजने में जुट गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications