Ajit Pawar NCP अध्यक्ष 30 जून को ही चुने जा चुके हैं! चुनाव आयोग पहुंची टीम ने किया दावा
Ajit Pawar NCP चीफ विगत 30 जून की महत्वपूर्ण बैठक में ही चुन लिए गए थे। अजित पवार के पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बारे में उनकी टीम ने चुनाव आयोग को सूचित किया है।
चुनाव आयोग के समक्ष दायर याचिका में अजित पवार गुट ने दावा किया कि 30 जून को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी। इसमें अजित को एनसीपी चीफ चुना गया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ बगावत करने वाले अजित पवार और अन्य एनसीपी नेताओं की तरफ से चुनाव आयोग पहुंची टीम ने दावा किया, बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि पार्टी लोगों के कल्याण के अपने उद्देश्यों से दूर जा रही है।
अजित के गुट का दावा है कि 30 जून की बैठक में उन्होंने शरद पवार को राकांपा अध्यक्ष के रूप में बदलने का फैसला किया है और अजीत पवार को शीर्ष पद के लिए चुना है। चुनाव आयोग के पास अजित की टीम बुधवार को पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications