शरद पवार ने NCP अध्यक्ष पद छोड़ने का किया ऐलान, कहा- मैं इस्तीफा दे रहा हूं

Sharad Pawar Resign: शरद पवार ने NCP अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

Sharad Pawar resign

दिग्गज नेता और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने का ऐलान किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और देश के वरिष्ठ नेताओं में से एक शरद पवार ने एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से रिटायर होने का फैसला लिया है।

मंगलवार को अपनी पुस्तक के विमोचन के वक्त उन्होंने कहा कि मैंने आज राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है।

अपने जीवन से जुड़ी एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मैं एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। शरद पवार के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोग हंगामा करने लगे और जोरदार नारेबाजी करते हुए उनसे इस्तीफा वापस लेने की मांग करने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+