संजय राउत के बयान पर बोले शरद पवार- 'शिंदे सरकार के गिरने के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं'

संजय राउत ने हाल ही में कहा था कि 20 दिन के अंदर शिंदे सरकार गिर जाएगी, जिस पर अब शरद पवार का बयान सामने आया है।

Sharad Pawar

हाल ही में उद्धव ठाकरे गुट के बड़े नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार को लेकर एक नई 'भविष्यवाणी' की। उनका दावा है कि जल्द ही राज्य में बीजेपी-शिंदे गठबंधन वाली सरकार गिर जाएगी। उनके इस बयान पर अब एनसीपी चीफ शरद पवार की प्रतिक्रिया सामने आई है।

पवार ने कहा कि सीएम बदलने के बारे में संजय राउत ने जो कुछ भी कहा है, वो उनके अपने सोर्स से ही होगा। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं पोस्टर विवाद पर उन्होंने कहा कि अजित पवार ने खुद कहा है कि उन्हें भविष्य का सीएम बताने वाला पोस्टर लगाना पागलपन है।

क्या था राउत का बयान?
राउत ने हाल ही में कहा था कि शिंदे-फडणवीस सरकार 15-20 दिन में गिर जाएगी। उसका डेथ वारंट जारी हो चुका है, बस तारीख का ऐलान होना बाकी है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि शिंदे सरकार फरवरी तक गिर जाएगी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले की वजह से वो बचे रहे। अब उनके जाने का वक्त आ गया है।

क्या है पोस्टर वाला मामला?
वहीं दूसरी ओर 26 अप्रैल को मुंबई के चेंबूर इलाके में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उससे पहले कार्यक्रम स्थल पर अजित पवार की सीएम उम्मीदवारी को लेकर पोस्टर देखने को मिले, जिसे एनसीपी यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन देशमुख ने लगाए थे।

अजित पवार ने जाहिर की थी इच्छा
आपको बता दें कि हाल ही में अजित पवार ने एक कार्यक्रम में सीएम बनने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि 2024 का इंतजार क्यों करना, वो अभी भी सीएम पद के उम्मीदवार हैं। इसके अलावा कई बार उनके बीजेपी के साथ जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा। इस वजह पार्टी उनसे नाराज भी नजर आ रही। हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी हुई, लेकिन अजित का नाम उसमें नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+