Maharashtra: 'दंगे वहां, जहां भाजपा कमजोर', Sharad Pawar ने शिंदे सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

sharad pawar news: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCR) प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाए। पवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य में दो सम्प्रदायों के बीच अशांति पैदा कर रही है।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि, 'उन क्षेत्रों में सांप्रदायिक दंगे कराए गए हैं, जहां भाजपा की स्थिति कमजोर है। ताकि राजनीतिक लाभ उठाया जा सके।' अगर कानून व्यवस्था खराब है, तो राज्य को इसकी कीमत चुकानी होगी।

sharad-pawar

NCP प्रमुख शरद पवार ने बुधवार 21 जून को राकांपा के 24वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह में यह बात कही। शरद पवार ने बोलते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में राज्य में छह स्थानों पर सांप्रदायिक झड़पें हुई हैं। राज्य में अराजकता की कीमत लोगों को चुकानी पड़ रही है। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस साल जनवरी से मई के बीच 3,152 महिलाएं लापता हो गई हैं।

तो वहीं, किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने को लेकर पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। पवार ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि वह दो साल में कृषि आय को दोगुना करेंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। पवार ने दावा किया कि पिछले पांच महीनों में अकेले महाराष्ट्र में 391 किसानों ने आत्महत्या की है। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया।

शरद पवार ने कहा, 'अगर ऐसी सरकार सत्ता में फिर से वापस आती है, तो इस बत की प्रबल आशंका है कि चुनाव दोबारा होंगे या नहीं। इस देश को जलने से बचाना हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि हमारा धर्म है।' इस दौरान पवार ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पिछले महीने नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था क्योंकि पीएम मोदी नहीं चाहते थे कि प्रोटोकॉल और संवैधानिक पदानुक्रम में उनसे ऊपर कोई भी व्यक्ति भवन का उद्घाटन करे।

पवार ने कहा, 'नए संसद भवन का उद्घाटन किसने किया? यदि राष्ट्रपति को प्रोटोकॉल के अनुसार आमंत्रित किया गया था, तो वही इसका उद्घाटन करतीं। इसलिए, नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किए जाने का यही एकमात्र स्पष्टीकरण है।' मणिपुर पर बोलते हुए पवार ने कहा कि सीमावर्ती राज्य की स्थिति का पड़ोसी देश दुरुपयोग कर सकते हैं।

पवार ने कहा कि राज्य में पिछले 45 दिनों से हिंसा हो रही है, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों के पास मौजूदा स्थिति और इससे क्या हो सकता है, इसके बारे में सोचने का समय नहीं है। कहा कि पीएम मोदी, जो इस समय अमेरिका में हैं, को देश की आंतरिक स्थिति से निपटने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। राकांपा प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री जहां चाहें जा सकते हैं, लेकिन पहले उन्हें आंतरिक स्थिति से निपटना चाहिए और इसके लिए हाथ में मौजूद शक्ति का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+