महाराष्ट्र में लॉकडाउन को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ NCP, कहा- फिर से लॉकडाउन लगा तो...

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार हो रहे इजाफे को देखते हुए राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगने की आहट सुनाई दे रही है। दरअसल, रविवार को कोविड टास्क फोर्स ने सीएम उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के अंदर पूर्ण लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने भी इसको लेकर चेतावनी जारी की, लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार में पूर्ण लॉकडाउन की अटकलों को लेकर विरोध दिखाई दे रहा है।

Maharashtra

Recommended Video

    Coronavirus Update India: Uddhav Thackeray ने Lockdown लागू करने के दिए संकेत | वनइंडिया हिंदी

    एनसीपी और बीजेपी लॉकडाउन लगाने के खिलाफ

    दरअसल, राज्य के अंदर लॉकडाउन लगाने के फैसले से शिवसेना की सहयोगी एनसीपी बिल्कुल सहमत नहीं है। बीजेपी ने भी इसका विरोध किया है। इसके अलावा उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की योजना पर आपत्ति दर्ज कराई है। रविवार को महाराष्ट्र में कोविड टास्क फोर्स ने एक मीटिंग में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को राज्य में लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया, जिसके बाद खबरें हैं कि सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन एनसीपी ने लॉकडाउन का विरोध किया है।

    महाराष्ट्र में एक लॉकडाउन बर्दाश्त नहीं करेंगे- एनसीपी

    इस मीटिंग में डिप्टी सीएम अजीत पवार ने महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन का विरोध किया। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने भी कहा है, "हम महाराष्ट्र में एक और लॉकडाउन बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे, हमने सीएम से अन्य विकल्पों पर विचार करने को कहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से उन्होंने प्रशासन से लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लॉकडाउन अपरिहार्य है। अगर लोग नियमों का पालन करते हैं तो फिर इससे बचा भी जा सकता है।

    बीजेपी ने भी किया विरोध

    भारतीय जनता पार्टी ने भी लॉकडाउन का विरोध किया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र के असंगठित क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए एक और लॉकडाउन बहुत बड़ी त्रासदी के रूप में सामने आ सकता है। चंद्रकांत पाटिल ने कहा, "लॉकडाउन इस स्तर पर एक विकल्प नहीं है। भाजपा इस तरह के कदम का विरोध करने वाली है और केवल हम ही नहीं, बल्कि आम व्यापारी और मजदूर भी इसका विरोध करेंगे।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+