वानखेड़े को हाईकोर्ट से मामूली राहत, गिरफ्तारी से 3 दिन पहले नोटिस देगी मुंबई पुलिस
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर: इस महीने की शुरुआत में एनसीबी ने एक क्रूज शिप पर चल रही ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया। जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी हुई, लेकिन अब एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े खुद सवालों को घेरे में हैं। उनके ऊपर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी पाने और धर्म छिपाने का आरोप लगाया है। इस मामले में समीर वानखेड़े बॉम्बे हाईकोर्ट गए। उन्होंने आशंका जताई कि मुंबई पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। गुरुवार को उनकी याचिका पर सुनवाई भी हुई।

महाराष्ट्र सरकार के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि समीर वानखेड़े के खिलाफ 4 अलग-अलग शिकायतें हैं। एसीपी स्तर के एक अधिकारी जांच का नेतृत्व कर रहे, जो अभी शुरू हुई है। इस मामले में अभी तक वानखेड़े के खिलाफ एफआईआर नहीं हुई है, इस वजह से आवेदन समय से पहले है। वहीं दूसरी ओर वानखेड़े इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच के खिलाफ हैं, वो चाहते हैं कि केंद्रीय एजेंसी सीबीआई को इस जांच का जिम्मा मिले।
Recommended Video
कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार के वकील ने कहा कि ये याचिका भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के संबंध में है, इसलिए अगर हम अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हैं, तो 72 घंटे पूर्व अधिकारी को उसकी सूचना दे देंगे। यही समय सीमा गिरफ्तार के लिए भी रहेगी। इस पर हाईकोर्ट ने सहमति जताई और इस केस का निपटारा इसी तर्क पर किया कि कार्रवाई से पहले वानखेड़े को नोटिस देकर बताया जाएगा।
नवाब मलिक के खिलाफ शिकायत
वहीं दूसरी ओर वानखेड़े की बहन एडवोकेट यास्मीन ने मुंबई पुलिस को शिकायत पत्र दिया है, जिसमें एनसीपी नेता नवाब मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यास्मीन का आरोप है कि उनके भाई पर मलिक छूठे आरोप लगा रहे हैं। साथ ही उनको धमकी भरे कॉल आ रहे। इस मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications