समीर वानखेड़े को मिला SC आयोग का सपोर्ट, कहा-मुझे लगता है कि वह अनुसूचित जाति से हैं

मुंबई, 30 अक्टूबर: फेक जाति प्रणामपत्र को लेकर विवादों में घिर एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग का साथ मिलता नजर आ रहा है। शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई जोन के निदेशक समीर वानखेड़े से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर ने कहा कि उन्हें लगता है कि समीर वानखेड़े वास्तव में अनुसूचित जाति के हैं। अधिकारी ने कहा, उन्होंने किसी भी धर्म परिवर्तन के आरोप से इनकार किया है।

 NCB mumbai zone director Sameer Wankhede National Commission for Scheduled Castes Nawab Malik

अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि समीर ने मुझे सभी सर्टिफिकेट दिए हैं। उनकी सभी बातें सुनने पर ऐसा लगता है कि अनुसूचित जाति वर्ग के है। समीर वानखेड़े ने अरुण हालदार को अपने परिवार के बारे में भी बताया है। आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने फर्जी कास्ट सर्टिफिकेट बनाकर आईआरएस की नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने वानखेड़े के उस पत्र पर शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा, जिसमें उन्होंने उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस पत्र में लिखा है कि, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को समीर वानखेड़े से दिनांक 26.10.2021 की एक शिकायत/सूचना प्राप्त हुई है। जैसा कि संलग्न है और आयोग ने भारत के संविधान का अनुच्छेद 338 तहत प्रदत्त शक्तियों के अनुसरण में मामले की जांच/जांच करने का निर्णय लिया है।

पत्र में आयोग ने पूछा कि क्या इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है? आपसे अनुरोध है कि इस नोटिस की प्राप्ति से 7 दिनों के भीतर या तो फैक्स / डाक / ईमेल द्वारा या व्यक्तिगत रूप कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर फर्जी दस्तावेज बनाने और यूपीएससी में एससी कोटा हासिल करने का आरोप लगाया है, जबकि वानखेड़े, नवाब मलिक के अनुसार, एक मुस्लिम हैं।

नवाब मलिक ने एक ट्वीट कर समीर वानखेड़े का कथित जन्म प्रमाण पत्र और उनकी शादी की तस्वीरें पोस्ट की थीं। दावा किया गया था कि जन्म प्रमाण पत्र में एनसीबी प्रमुख का नाम समीर दाऊद वानखेड़े दिखाया गया है। तस्वीर में वानखेड़े और उनकी पहली पत्नी डॉ शबाना कुरैशी दिखाई दे रहे हैं, जो उन दोनों की शादी की फोटो है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+