आर्यन ड्रग्स केस: नवाब मलिक का आरोप- NCB ने 1 साल में फिल्म जगत से की करोड़ों की 'वसूली'
मुंबई, 24 अक्टूबर: आर्यन खान क्रूज ड्रग्स केस में नया ट्विस्ट आ गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के एक गवाह ने एनसीबी के जोनल हेड समीर वानखेड़े पर करोड़ों की वसूली का आरोप लगाया है। एनसीबी के गवाह केपी गोसावी के बॉडी गार्ड के आरोपों के बाद नवाब मलिक ने एक बार फिर से समीर वानखेड़े पर हमला बोला है। नवाब मलिक ने कहा कि, समीर वानखेड़े जब से एनसीबी में आए हैं, वे पहले ही दिन से फ़िल्म जगत के लोगों को टारगेट कर रहे हैं। उनका महाराष्ट्र की सरकार को बदनाम करने का उद्देश्य था।

Recommended Video
इस पूरे प्रकरण के खुलासे के बाद नवाब मलिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृह मंत्री से मिलेंगे। इसकी जांच एसआईटी के जरिए की जाएगी। इस शहर में एक साल तक अंजाम दिया गए इस एक संगठित अपराध के जरिए करोड़ों रुपये वसूले गए हैं। जब से समीर वानखेड़े एनसीबी में आए हैं, वे पहले ही दिन से फ़िल्म जगत के लोगों को टारगेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वानखेड़े महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने आगे कहा कि, दो मामले खुले हैं और एक साल में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। लोगों को बुलाया जा रहा था और उनसे पैसे वसूल किए जा रहे थे। झूठे मामले उठाए जा रहे थे। अगर जांच की गई तो और भी कई खुलासे होंगे। उन्होंने कहा कि, नांदेड़ से लौटने के बाद वह मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से मिलकर मामले की जांच की मांग करेंगे। बता दें कि एनसीबी के गवाह केपी गोसावी के साथी प्रभाकर सेल ने जांच एजेंसी पर कोरे कागज पर साइन करवाने का आरोप लगाया था, साथ ही उगाही की बात भी कही थी।
गोसावी वही प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर हैं, जिन्होंने 2 अक्टूबर को आर्यन को एनसीबी हिरासत में लिए के दिन उनके साथ सेल्फी ली थी, जो सोशल मीडिया में बहुत वायरल हुई थी। गोसावी के बॉडीगार्ड प्रभाकर ने मीडिया से बात करते हुए एक नोटरी हलफनामे में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने दावा किया कि गोसावी और किसी सैम डि'सूजा को 25 करोड़ रुपए की बात करते सुना था और 18 करोड़ रुपए में डील तय हुई थी। गोसावी और सैम ने कथित तौर पर 18 में से 8 करोड़ रुपए एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को देने की बात कही थी। प्रभाकर ने यह भी कहा है कि उन्होंने केपी गोसावी से यह कैश लेकर सैम डि'सूजा को दिया था।












Click it and Unblock the Notifications