लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले नवनीत राणा के पति का बड़ा दावा- 20 दिन में एनडीए में शामिल हो जाएंगे उद्धव ठाकरे
लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे पहले सांसद नवनीत राणा के विधायक पति रवि राणा ने शिवसेना (यूबीटी) सुप्रीमों और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर बड़ा दावा किया है।
बता दें नवनीत राणा जो 2024 के लोकसभा चुनाव में अमरावती से भाजपा उम्मीदवार भी हैं उनके विधायक पति रवि राणा निर्दलीय विधायक हैं। उन्होंने चुनाव परिणाम से पहले दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोल के बाद लगभग 20 के अंदर उद्धव ठाकरे भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल हो जाएंगे।

निर्दलीय विधायक रवि राणा ने कहा उन्होंने इससे पहले एकनाथ शिंदे के शिवसेना और अतीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से बगावत कर बाहर निकलने की सटीक भविष्यवाणी की थी।
इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार स्वयं ये बात बोली थी कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के लिए एक खिड़की हमेशा खुली रहेगी क्योंकि उद्धव ठाकरे स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के बेटे हैं।
विधायक रवि राणा भविष्यवाणी की कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे इस "विंडो" का उपयोग निश्चित रूप से भाजपा में शामिल होने के लिए करेंगे।
रवि राणा ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई माह में शिवसेना के उद्धव ठाकरे औश्र एनसीपी संस्थापक शरद पवार से भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने का आग्रह भी किया था।
उन्होंने बताया तब पीएम मोदी ने सलाह दी थी कि इन कांग्रेस में विलय करके मरने के बजाय अजित पवार और एकनाथ शिंदे के पास आएं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वह दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के प्रति उनके प्यार और स्नेह को कभी नहीं भूल सकते। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हमेशा फायरब्रांड शिव सेना संस्थापक के आभारी रहेंगे और कभी कुछ नहीं बोल सकते












Click it and Unblock the Notifications