मैं मोदी सरकार से निवेदन करती हूं इन्हें! इल्तिजा मुफ्ती के "हिंदुत्व बीमारी" वाले बयान पर भड़की नवनीत राणा
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के 'हिंदूत्व एक बीमारी' वाले बयान पर बवाल मच गया है। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की तेज तर्रार नेता नवनीत राणा इस बयान पर आगबबूला हो चुकी हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर इल्जिता के बयान की निंदा करते हुए उन्हें पाकिस्तान जाने की सलाह दे डाली है।
पूर्व सांसद और भाजपा ने नवनीत राणा ने कहा इल्जिता मुफ्तीन ने कहा है हिंदुत्व एक बीमारी है। हिंदुइज्म और हिंदुत्व में बहुत अंतर है। राणा ने कहा अब हिंदुस्तान में रहने वाले हिंदुओं को महबूबा की बेटी बताएगी कि सिखाएंगी कि हिदुइज्म क्या है?

नवनीत राणा ने अपने इस वीडियो में कहा "मैं देश के सभी हिंदुओं की तरफ से केंद्र सरकार के साथ हाथ जोड़कर विनती करूंगी कि जिनका जन्म हिंदुस्तान की मिट्टी पर हुआ है और उन्हें वीर सावरकर के नाम और हिंदु और हिंदुइजम के नाम पर अगर तकलीफ है, जिनकों श्रीराम के नारे से परेशानी और तकलीफ हो रही है। केंद्र सरकार को उनका पार्सल बनाकर पाकिस्तान रवाना कर देना चाहिए।
भाजपा नेता नवनीत राणा ने आगे कहा "ये हिंदुस्तान है,यहां पर श्रीराम के नारे लगेंगे और हिंदु उत्साह भी मनाएंगे। जिसको हिंदुस्तान से नफरत है वो पाकिस्तान जा सकते हैं।"
भाजपा विधायक ने इल्तिजा को मेंटल हास्पिटल में एडमिट करने की दी राय
वहीं भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने भी इल्तिजा मुफ्ती की कड़ी आलोचना करते हुए कहा "मुझे लगता है कि उन्हें मानसिक समस्या है, इसलिए ऐसे बयान देती हैं। उन्होंने कहा हिंदुत्व हमारी विचारधारा है, हम इसमें किसी प्रकार समझौता नहीं कर सकते। इसलिए हमें उन्हें मेंटल हेल्थ की देखभाल के लिए महबूबा की बेटी को मेंटल अस्पताल में एडमिट कराना चाहिए, ताकि उनकी मानसिक हालत सुधरे और उन्हें हिंदुत्व की वास्तविकता समझ में आए।
इल्तिजा मुफ़्ती ने जानें क्या दिया था बयान
बता दें पीडीपी प्रमुख महबूबा की बेटी इल्तिजा मुफ़्ती ने रविवार (8 नवंबर) को एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि 'हिंदुत्व एक बीमारी है' जो हिंदू धर्म को कलंकित कर रहा है और अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न को बढ़ा रहा है। इन टिप्पणियों के बाद, भाजपा ने उनसे माफ़ी की मांग की और अपनी आलोचना तेज़ कर दी।
वहीं पीडीपी के एक नेता ने 'एक्स' पर एक परेशान करने वाला वीडियो शेयर किया, जिसमें एक मुस्लिम व्यक्ति की कथित पिटाई दिखाई गई। पीडीपी नेता ने कैप्शन में निराशा और शर्म का भाव व्यक्त किया गया है, जिसमें लिखा "भगवान राम भी युवा मुस्लिम लड़कों को सिर्फ़ 'राम का नाम लेने से मना करने' पर पीटते हुए देखकर दुख में अपना सिर झुका लेंगे। इल्तिजा मुफ़्ती ने 'हिंदुत्व' को एक ऐसी बीमारी बताया जिसने न सिर्फ़ भगवान के नाम को कलंकित किया है, बल्कि लाखों भारतीयों को भी प्रभावित किया है।
Amravati, Maharashtra: Former BJP MP Navneet Kaur Rana reacts to the PDP chief Mehbooba Mufti's daughter, Iltija Mufti's statement calling 'Hindutva a Disease' pic.twitter.com/2gBtNKIZzU
— IANS (@ians_india) December 10, 2024












Click it and Unblock the Notifications