Navi Mumbai में शिंदे की शिवसेना को लगा 440 बोल्ट का झटका, भाजपा ने मेयर और डिप्टी मेयर पद पर जमाया कब्जा
Navi Mumbai Mayor Election Result 2026: नवी मुंबई में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव 5 फरवरी (गुरुवार) को संपन्न हुआ। भाजपा के पास बहुमत था लेकिन उसकी सहयोगी पार्टी एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अपने उम्मीदवार का का नामांकन करवा दिया था। जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया था। हालांकि इस चुनाव में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को बड़ा झटका लगा है, मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर भाजपा ने कब्बा जमा लिया है।
दरसअल, नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 65 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया, जबकि शिवसेना के पार्षदों की संख्या 42 है। इस संख्या बल के आधार पर, महापौर और उपमहापौर दोनों पदों पर भाजपा की जीत तय थी फिर भी शिवसेना की दावेदारी ने राजनीतिक गलियारों में उत्सुकता बढ़ा दी थी।

सुजाता सूरज पाटिल बनीं नवी मुंबई मेयर
गुरुवार को नवी मुंबई नगरपालिका के लिए हुए चुनाव में में बीजेपी की सुजाता सूरज पाटिल नवी मुंबई की नई मेयर चुनी गईं। इस चुनावी मुकाबले में पाटिल ने शिवसेना उम्मीदवार सरोज रोहिदास पाटिल को हराया।
दशरथ भगत बने डिप्टी मेयर
डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी के दशरथ भगत ने शिवसेना के आकाश बालकृष्ण माधवी को पराजित किया। 111 सदस्यीय नवी मुंबई महानगरपालिका में बीजेपी ने 65 नगरसेवकों की जीत के साथ अपना दबदबा दिखाया था, जबकि शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के 42 पार्षद हैं। गौरतलब है कि दोनों पार्टियों ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था।
कौन हैं नवी मुंबई की नई मेयर सुजाता सूजर पाटिल?
सुजाता सूरज पाटिल, बीजेपी की एक पार्षद हैं और वरिष्ठ बीजेपी नेता सूरज पाटिल की पत्नी हैं, जो जमीनी स्तर पर अपने मजबूत प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। यह सुजाता पाटिल का दूसरा कार्यकाल है, जिससे वह पार्टी के अन्य वरिष्ठ उम्मीदवारों की तुलना में सापेक्षिक रूप से नई मानी जाती हैं।
पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री गणेश नाइक ने अधिक अनुभवी नेताओं की जगह सुजाता पाटिल को चुना, जिससे यह संकेत मिलता है कि उनकी चयन प्रक्रिया में निष्ठा और विश्वास को प्रमुखता दी गई। एचटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले ने कई बीजेपी पार्षदों को भी आश्चर्यचकित कर दिया, क्योंकि पद के लिए कई अनुभवी महिला नेता प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं। पार्टी पार्षदों को नामांकन दाखिल करने की सुबह ही इस निर्णय की जानकारी मिली थी।
इस बीच, शिवसेना सहित विपक्षी नेताओं ने बीजेपी पर निशाना साधा है। विपक्ष गणेश नाइक पर एकतरफा निर्णय लेने और महायुति गठबंधन के सहयोगियों की उपेक्षा करने का आरोप लगा रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव 15 जनवरी को हुए थे और उनके नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications