नवी मुंबई इंटननेशनल एयरपोर्ट कब होगा शुरू? जानें टिकट बुकिंग, पहुंचने के लिए छोटा-आसान रूट और बस-ट्रेन सुविधा
Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (NMIA) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अक्टूबर को करेंगे। उड़ानों का संचालन शुरू होने के बाद नवी मुंबई जल्द ही मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद भारत का दूसरा विमानन केंद्र बन जाएगा, जिससे भीड़ कम होगी और पश्चिमी भारत में यात्रा में क्रांति आएगी।
वर्षों की देरी और बदलती समय-सीमा के बाद, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के हाई प्रोफाइल उद्धाटन की तैयारियों के बीच, लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं जैसे यात्रियों के लिए ये एयरपोर्ट कब शुरू हो रहा है। इस नए-नवेले एयरपोट के लिए टिकट की बिक्री कब शुरू होगी और हवाई अड्डे तक कैसे पहुंचा जाए। तो जानिए इस सभी सवालों के जवाब?

नवी मुंबई एयरपोर्ट यात्रियों के लिए कब खुलेगा?
पीएम मोदी द्वारा इस एयरपोर्ट का उद्घाटन तो 8 अक्टूबर 2025 को ही कर दिया जाएगा लेकिन यात्रियों के लिए ये एयपोर्ट दिसंबर माह में खुलेगा क्योंकि नवी मुंबई इंटरनेशलन एयर पोर्ट से डोमेस्टिक फ्लाइट दिसंबर 2025 के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी।
कब शुरू होगी टिकटों की बिक्री?
NMIA के लिए टिकटों की बिक्री अक्टूबर के अंत तक शुरू होने की संभावना है। शुरुआती दौर में, हर सुबह 8 से 10 उड़ानें संचालित होंगी। यदि यात्रियों की मांग बढ़ती है, तो प्रति घंटे उड़ानों की संख्या 20 से 30 तक बढ़ाई जा सकती है। प्रमुख एयरलाइंस जैसे इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस इस हवाई अड्डे से उड़ानें भरने के लिए तैयार हैं, जिसमें इंडिगो ने पहली उड़ान भरने की इच्छा जताई है।
नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने का आसान और छोटा रास्ता?
- मुंबई और ठाणे से NMIA तक पहुंचने के लिए अटल सेतु, ठाणे उन्नत मार्ग और मेट्रो-8 जैसे मार्गों को तेजी से डेवलेप किया जा रहा है। हालांकि, शुरुआत में बेलापुर-उल्वे मार्ग से हवाई अड्डे तक पहुंचा जा सकेगा।
- ठाणे, पालघर, रायगढ़, मुंबई और उपनगरों के निवासी मुलुंड, ऐरोली या ठाणे-कलवा-विटावा-दिघा-नेरुल-बेलापुर-उल्वे सड़क के माध्यम से ईस्टर्न एक्सप्रेसवे का उपयोग कर सकते हैं। यह दूरी लगभग 35 से 40 किलोमीटर है।
- वेस्टर्न एक्सप्रेसवे से जेवीएलआर, ईस्टर्न एक्सप्रेसवे, वाशी क्रीक ब्रिज के रास्ते भी पहुंचा जा सकता है, जिसकी दूरी लगभग 40 से 45 किलोमीटर है।
- वर्ली से अटल सेतु और उल्वे-बेलापुर के जरिए भी एयरपोर्ट तक पहुंचा जा सकता है।
- अधिकारियों का कहना है कि अंधेरी, सांताक्रूज़, विले पार्ले और बांद्रा के यात्री वाशी नाका के पास की भीड़ से बचने के लिए लंबी दूरी के बावजूद अटल सेतु मार्ग को प्राथमिकता दे सकते हैं।
विभिन्न क्षेत्र नए एयर पोर्ट कैसे पहुंचे
आइलैंड सिटी: वर्ली से शुरू होकर, फ्रीवे से अटल सेतु होते हुए उल्वे-बेलापुर रोड तक। यह 35 किमी की दूरी 70 मिनट में तय होगी।
पूर्वी उपनगर: पवई से शुरू होकर, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, वाशी ब्रिज, ठाणे-बेलापुर रोड और बेलापुर-उल्वे रोड से होते हुए। यह 34 किमी की दूरी 70 मिनट में तय होगी।
ठाणे विवियाना मॉल से शुरू होकर, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, मुंब्रा-ऐरोली रोड, ठाणे-बेलापुर रोड और बेलापुर-उल्वे रोड से होते हुए। यह 34 किमी की दूरी 60 मिनट में तय होगी।
पश्चिमी उपनगर: गोरेगांव (ओबेरॉय मॉल) से शुरू होकर, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, सी लिंक, वर्ली, फ्रीवे, अटल सेतु और उल्वे-बेलापुर रोड से होते हुए। यह 45 किमी की दूरी 95 मिनट में तय होगी।
मीरा रोड: बेवर्ली पार्क से शुरू होकर, घोड़बंदर रोड, ठाणे-बेलापुर रोड और बेलापुर-उल्वे रोड से होते हुए। यह 50 किमी की दूरी 135 मिनट में तय होगी।
नवी मुंबई: वाशी से शुरू होकर, पाम बीच रोड और बेलापुर-उल्वे रोड से होते हुए। यह 14 किमी की दूरी 30 मिनट में तय होगी। सिडको हवाई अड्डे के टर्मिनल तक एक सीधा पाम बीच रोड कनेक्टर बनाने पर काम कर रहा है।
कल्याण, डोंबिवली, बदलापुर, अंबरनाथ: कल्याण जंक्शन से शुरू होकर, शिलफाटा रोड, सायन-पनवेल हाईवे और उल्वे-बेलापुर रोड से होते हुए। यह 37 किमी की दूरी 120 मिनट में तय होगी।
50 एसी बसें शुरू की जा रही
यात्रियों की सुविधा के लिए, नवी मुंबई नगर निगम हवाई अड्डे के लिए 50 वातानुकूलित बस सेवाएं शुरू करेगा, जो वाशी, ठाणे और मुंबई से सीधा संपर्क प्रदान करेंगी। अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (IATA) ने इस हवाई अड्डे को वैश्विक कोड NMI दिया है, जिसका उपयोग टिकट बुकिंग में शुरू हो चुका है।
शटल बसें और सीधी मेट्रों सर्विस
आने वाले समय में कनेक्टिविटी में शटल बसें शामिल होंगी, जो सीवुड्स, नेरुल, बेलापुर, तलोजा और तरघर रेलवे स्टेशनों से सेवाएं प्रदान करेंगी, जिसमें तरघर सबसे निकटतम स्टॉप होगा। मेट्रो की सीधी लाइन 8 (गोल्ड लाइन) 2030 तक मुंबई हवाई अड्डे को नवी मुंबई हवाई अड्डे से जोड़ेगी, जिसका निर्माण 2025 से शुरू होगा। सड़कों, शटल बसों और भविष्य की मेट्रो व जल संपर्क के साथ, अधिकारी आश्वस्त हैं कि नया हवाई अड्डा शुरू से ही अच्छी तरह से जुड़ा होगा।
वाटर टैक्सी
वाटर टैक्सी के लिए हवाई अड्डे के एसईजेड के पास एक प्रस्तावित जेट्टी स्पीड बोट, होवरक्राफ्ट और कैटामारन के माध्यम से कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, यात्रा के समय पीक-आवर की स्थितियों को दर्शाते हैं; कुछ छोटे मार्ग भीड़भाड़ के कारण अधिक समय ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications