Navi Mumbai international airport: एयरपोर्ट पर फर्स्ट डे गौतम अडानी ने यात्रियों का खुद Welcome कर जीता दिल
Navi Mumbai international airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) के लिए 25 दिसंबर 2025 का दिन ऐतिहासिक रहा। पहली बार यहां से कॉर्मशियल उड़ानों की शुरुआत हुई और इसके साथ ही मुंबई के विमानन भविष्य को एक नई दिशा मिल गई। खास बात यह रही कि इस मौके पर अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी खुद मौजूद रहे और उन्होंने यात्रियों का स्वागत कर इस पल को और भी यादगार बना दिया।
गौतम अडानी ने यात्रियों का किया स्वागत
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारिक रूप से संचालित होने के दौरान गौतम अडानी को टर्मिनल पर यात्रियों से मिलते-जुलते, उनसे बातचीत करते और बधाई देते देखा गया। पहली बार उड़ान भरने वाले यात्री हों या परिवार के साथ सफर कर रहे लोग-हर किसी में उत्साह साफ नजर आ रहा था। उन्होंने ध्वजारोहण समारोह में भी भाग लिया, जिससे हवाई अड्डे की राष्ट्रीय अहमियत और उभरकर सामने आई।

NMIA पर उतरी फर्स्ट फ्लाइट का वॉटर कैनन से हुआ स्वागत
NMIA पर पहली वाणिज्यिक आगमन उड़ान इंडिगो की 6E460 थी, जो सुबह 08:00 बजे बेंगलुरु से पहुंची। इस उड़ान का पारंपरिक वॉटर कैनन सलामी के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद सुबह 08:40 बजे इंडिगो की 6E882 उड़ान हैदराबाद के लिए रवाना हुई, जो इस हवाई अड्डे से पहली प्रस्थान उड़ान बनी।
यात्रियों के लिए खास सरप्राइज
पहले ही दिन यात्रियों को एक खास अनुभव मिला। उद्घाटन उड़ानों के यात्रियों को औपचारिक रूप से बोर्डिंग पास वितरित किए गए, जिससे यह सफर उनके लिए हमेशा यादगार बन गया। पूरे टर्मिनल में उत्सव जैसा माहौल था, जहां एयरलाइन स्टाफ और यात्री सभी इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनते दिखे।
मुंबई के लिए क्यों है NMIA गेम चेंजर?
- नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की शुरुआत मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के लिए एक बड़ा बदलाव है। इससे:
- मुंबई के मौजूदा हवाई अड्डे पर दबाव कम होगा
- यात्रियों को ज्यादा सुविधा और विकल्प मिलेंगे
- क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा
- देश और दुनिया से कनेक्टिविटी मजबूत होगी
- भारत के बड़े विमानन हब की ओर पहला कदम
आधुनिक सुविधाओं और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड पर बने इस ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे ने अपनी पहली उड़ानों के साथ मजबूत शुरुआत कर दी है। जमीनी स्तर पर नेतृत्व की मौजूदगी और सफल संचालन के साथ NMIA अब भारत के सबसे अहम विमानन केंद्रों में से एक बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications