अडानी ग्रुप ने बनाया शानदार नवी मुंबई इंटनेशनल एयरपोर्ट, PM Modi 8 अक्‍टूबर को करेंगे उद्घाटन, सुविधाएं जानें

Navi Mumbai International Airport: मुंबई वालों का इंतजार अब जल्‍द खत्‍म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अक्टूबर को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने 30 सितंबर को इस हवाई अड्डे को एयरोड्रम लाइसेंस प्रदान किया था।

सिडको के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विजय सिंघल ने शनिवार को एक ब्रीफिंग में बताया कि प्रधानमंत्री 8 अक्टूबर को दोपहर 2:40 बजे हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। यह हवाई अड्डा दिसंबर से पूरी तरह चालू हो जाएगा।

Navi Mumbai International Airport

इस परियोजना का विकास नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा द्वारा कई चरणों में किया जा रहा है। इसमें अडानी समूह की 74% हिस्सेदारी है, जबकि महाराष्ट्र सरकार की भूमि विकास प्राधिकरण सिडको (CIDCO) के पास शेष 26% हिस्सेदारी है।

अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी ने बताया कि ये हवाई अड्डा डोमेस्टिक और इंटरनेलशनल यात्रियों दोनों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन का दूसरा हवाई अड्डा होगा, जिसका एयरपोर्ट कोड 'NMI' है। पूरी तरह तैयार होने के बाद, यह हवाई अड्डा प्रति वर्ष 90 मिलियन यात्रियों को सेवा प्रदान करने और 3.2 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो का प्रबंधन करने में सक्षम होगा, जिससे यह एशिया के सबसे बड़े विमानन केंद्रों में से एक बन जाएगा।

3,700 मीटर का रनवे

इस हवाई अड्डे में 3,700 मीटर का रनवे है, जो बड़े वाणिज्यिक विमानों को संभालने में सक्षम है। इसमें आधुनिक यात्री टर्मिनल और उन्नत हवाई यातायात नियंत्रण प्रणालियाँ भी शामिल हैं, जिससे सुचारु संचालन सुनिश्चित होगा।

प्रति वर्ष 2 करोड़ यात्रियों करेंगे यात्रा

यह नया हवाई अड्डा प्रति वर्ष 2 करोड़ यात्रियों को संभालने की उम्मीद है। यह मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र और पश्चिमी भारत की बढ़ती हवाई यातायात मांगों को पूरा करेगा, जिससे भारत की वैश्विक कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+