Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Narayan Rane महाराष्ट्र: नारायण राणे का दावा- उद्धव गुट के 4 विधायक संपर्क में

Narayan Rane महाराष्ट्र की सियातस में एक बार फिर से हलचल देखने को मिल रही है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे गुट के कम से कम चार शिवसेना विधायक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल होने के लिए उनके संपर्क में हैं। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने शिवसेना के उन चार विधायकों के नामों का खुलासा नहीं किया है।

Narayan Rane Union minister claims 4 Uddhav faction MLAs in touch to join Shinde GROUP

केंद्र सरकार के 'रोजगार मेला' के दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि, उद्धव ठाकरे गुट अब कहां है? शिवसेना अब खत्म हो गई ना! 56 विधायकों से अब उनके साथ सिर्फ 6-7 लोग खड़े है। इनमें से कुछ लोग कभी भी उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ सकता है। मेरे संपर्क 4 विधायक में हैं। लेकिन मैं उनके नाम का खुलासा नहीं करूंगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उद्धव ठाकरे की राजनीति मातोश्री तक सीमित है। उनके मुताबिक, शिवसेना का कोई गुट नहीं बचा है। अब उनके हाथ में कुछ नहीं है, तो घर में बैठकर साजिश रचना यही एक काम उनके पास बचा है। राणे ने आगे कहा, राजनीति का स्तर अभी भी पहले जैसा ही है। राज्य सरकार का नहीं और महाराष्ट्र में राजनीति का नहीं। वे लोग किस पार्टी के हैं, इसका वैचारिक स्तर जांचा जाना चाहिए। यह छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है।

इससे पहले 2 अक्टूबर को मुंबई के वर्ली इलाके से बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता पाला बदल कर शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। गत जून में हुए विधान परिषद चुनाव के तुरंत बाद शिवसेना को बड़ी टूट का सामना करना पड़ा था। शिवसेना के 40 विधायकों ने टूटकर अलग गुट बना लिया था। इस गुट के उद्धव ठाकरे से अलग होने के बाद उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा था और इस गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+