Nanded: मुस्लिम लड़की से प्यार करने की हिंदू युवक को मिली सजा, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
Nanded: मुस्लिम लड़की से प्यार करने की हिंदू युवक को मिली सजा, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
Nanded News: महाराष्ट्र के नांदेड़ (Nanded) जिले में एक हिंदू युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। लड़के का कसूर सिर्फ इतना था कि उसे दूसरे समुदाय की युवती से प्यार हो गया था। मुस्लिम-हिंदू लव अफेयर को ना पसंद करने वालों ने कानून को ताक पर रखकर हिंदू युवक को लाठी-डंडों से इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से 7 आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, तीन आरोपी अभी गिरफ्त से दूर है, जिन्हें पुलिस जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

यह वारदात महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में हुई है, जिसके बाद से शहर में तनाव व्याप्त है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वप्निल नागेश्वर मुस्लि युवती के साथ घूमता हुआ पाया गया था। जिसके बाद मुस्लिस युवती के समुदाय के आठ-दस लोग उन दोनों को ऑटो रिक्शा में अपहरण कर लिया और गोदावरी नदी के किनारे ले गए। यहां लाकर नागेश्वर को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला गया। खबर के मुताबिक, आरोपियों ने मुस्लिम युवती की भी पिटाई की।
स्वप्निल नागेश्वर की हत्याकांड के बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल पैदा हो गया। पुलिस के सामने जल्दी से जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दबाव था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंच गई और सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़ में आए सभी सात आरोपियों में मुख्य आरोपी का नाम शाहबाज एजाज खान है। इन सातों आरोपियों के गिरफ्त में आने के बाद पुलिस पूछताछ में जुट गई है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
मृतक नांदेड़ के जिस देगाव चॉल का रहने वाला था, वहां लोगों में दहशत का माहौल है। मामला संवेदनशील होने की वजह से पुलिस सतर्कता और सावधानी बरतते हुए अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। पुलिस अब इस जांच में जुट गई है कि ये सभी आरोपी महिला के परिवार को जानते थे या नहीं। पुलिस बाकी आरोपियों की भी तलाश कर रही है। नांदेड़ के डीएसपी चंद्रावन देशमुख ने बताया कि 23 नवंबर स्वप्निल नाम के लड़के की हत्या हो गई है। इस मामले में अब तक 7 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।












Click it and Unblock the Notifications