महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए MVA में इस आधार पर होगा उम्‍मीदवारों का चयन

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्‍ट्र विधान सभा चुनाव को लेकर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को महाआघाड़ी गठबंधन ने एक अहम बैठक की जिसमें ये निर्णय लिया गया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन पिछले चुनाव में उनके प्रदर्शन के बजाय उनकी चुनावी क्षमता के आधार पर किया जाएगा। यानी जिताऊ कैंडिडेट को ही टिकट दिया जाएगा

सूत्रों के अनुसार यह निर्णय महाराष्‍ट्र में मराठा और ओबीसी समुदायों के लिए आरक्षण को लेकर चल रहे विरोध के बीच लिया गया है।

Maha Vikas Aghadi

एमवीए गठबंधन के नेताओं के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था अगले महीने की शुरुआत तक पूरी हो जाने की उम्मीद है, जिसमें गठबंधन के सदस्यों के बीच कुछ सीटों की अदला-बदली की संभावना है।

बता दें हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में, कांग्रेस महाराष्ट्र में एमवीए गठबंधन के अंदर शीर्ष प्रदर्शन करने वाली पार्टी बन कर उभरी, जिसने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा और 13 सीटें जीत हासिल की।

वहीं महा अघाड़ी में शिवसेना-यूबीटी को नौ सीटें मिलीं और एनसीपी-एसपी को आठ सीटें मिलीं। इसके अलावा, कांग्रेस के एक बागी, ​​जो शिवसेना-यूबीटी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े और सांगली से जीते, अब एमवीए के साथ जुड़ गए हैं।

बता दें शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और एनसीपी-एसपी नेता शरद पवार के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल भी ठाकरे के साथ खड़गे की बैठक में शामिल हुए। गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर उल्लेख किया कि उनकी चर्चा महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों पर केंद्रित थी, उन्होंने कहा, "महा विकास अघाड़ी एक साथ चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।"

गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र विधानसभा 288 सीटें हैं, 2019 के विधान सभा चुनाव में अविभाजित शिवसेना को 56 सीटें, अविभाजित एनसीपी को 54 सीटें और कांग्रेस को 45 सीटें मिली थीं। भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन छोड़ने के बाद, पवार ने शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को एकजुट करके ठाकरे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के रूप में एमवीए का गठन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+