'आफताब ने तो 35 टुकड़े किए, लेकिन मैं तेरे 70 करूंगा', युवक ने धर्म छिपाकर महिला से बनाया रिश्ता, केस दर्ज

महाराष्ट्र की एक महिला का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने उसके साथ धर्म छिपाकर रिश्ता बना लिया। वो उसके 70 टुकड़े करने की धमकी देता था। जब उसने धर्मांतरण का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट हुई।

Maharashtra

दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। इस बीच महाराष्ट्र में एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर का हश्र श्रद्धा जैसे करने की धमकी दी। आरोप ये भी है कि वो मुस्लिम था और उसने हिंदू महिला के साथ रिलेशन में आने के लिए अपनी पहचान छिपाई। इसके अलावा उसने महिला पर इस्लाम अपनाने का दबाव डाला। फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक धुले पुलिस के पास एक हिंदू महिला ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसके लिव इन पार्टनर ने अपना धर्म छिपाते हुए उसके साथ रिश्ता बनाया। हाल ही में उसने धमकी देते हुए कहा था कि आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे, लेकिन मैं तेरे 70 टुकड़े करूंगा। महिला ने आगे बताया कि उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन 2019 में उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसके एक बच्चा भी है।

पति की मौत के बाद महिला आरोपी से मिली थी। शुरू में उसने अपना नाम हर्षल माली बताया, लेकिन जुलाई 2021 में पता चला कि वो मुस्लिम है और उसका असली नाम अरशद सलीम अली है। अरशद ने पहले तो उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव डाला। इसके बाद उसके बच्चे का भी धर्म बदलने की कोशिश की। जब उन्होंने उसकी बात नहीं मानी, तो वो दुर्व्यवहार करने लगा। एक बार तो मलिक ने धर्मांतरण का विरोध करने पर साइलेंसर से उसकी स्किन भी जला दी थी। फिर वो सारी हदें पार करता चला गया। श्रद्धा की हत्या के बाद से वो लगातार उसके 70 टुकड़े करने की धमकी देता था। इस वजह से उसे पुलिस के पास आना पड़ा। फिलहाल धुले पुलिस इस केस की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+