मुंबईः पोती के साथ बाहर जाने से मना करने पर सास ने बहू को काट डाला
मुंबई। महाराष्ट्र के वसई इलाके में एक महिला ने बीते रविवार को अपनी एनआरआई बहू की निर्ममता से हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला बहू के शव का कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस थाने पहुंच गई। महिला ने अपना गुनाह कबूल कर खुद को सरेंडर कर दिया। बहू दिसंबर माह में अमेरिका से अपने पति के साथ छुट्टियां मनाने ससुराल मुंबई आई हुई थी।

पुलिस के अनुसार वसई इलाके में रहने वाली आनंदी ने अपने बहू रिया की सोते वक्त मेटल का गुलदस्ता मारकर हत्या कर दी। इसके बाद निर्ममता से शव का हाथ का दिया। महिला नींद की गोलियां खाकर पुलिस थाने पहुंची हुई थी। इसके बाद तबीयत खराब होने पर पुलिस हिरासत में हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। पड़ोसियों ने माना कि आनंदी को रिया का नर्सिंग का काम करना पसंद नहीं था।
आरोपी सास आनंदी बहू रिया पर लगातार इसे बदलने का दबाव बना रही थी। बता दें कि रिया और रोहन ने पांच साल पहले लव मैरेज की थी। शादी के बाद ही रिया को टेक्सास के होस्टन में नर्स की जॉब मिल गई थी, जिसके बाद रोहन भी अमेरिका चला गया था। दंपती 1 दिसंबर दो ही छुट्टी लेकर मुंबई आया हुआ था। आरोपी सास ने बताया कि मृतक बहू अपनी बेटी के साथ उसे समय नहीं बिताने देती थी।
बीते शनिवार को जब आनंदी वॉक के लिए पोती को ले जाने के लिए तैयार हुई तो रिया ने मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आनंदी ने बहू की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।












Click it and Unblock the Notifications