Mumbai Weather: मुंबई में 14 जून तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Mumbai Weather: मुंबई में 14 जून तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई, 12 जून: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में आज शनिवार (12 जून) को भी भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने 14 जून तक मुंबई और उसके आसपाल इलाकों में बारिश की चेतवानी दी है। आज दोपहर 1.30 बजे तक हाई टाइड 4.34 मीटर रहेगा। मौसम विभाग ने मुंबई को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं समुद्र के आसपास नहीं जाने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के रेड अलर्ट का मतलब है कि स्थिति खतरनाक है। जब मौसम विभाग को लगता है कि मौसम खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है और नुकसान होने की आशंका है तो वैसी स्थिति में रेड अलर्ट आईएमडी जारी करता है। मुंबई में मॉनसून ने इस बार एक दिन पहले 9 जून बुधवार को दस्तक दे दी थी।

मुंबई में 13 जून तक रेड अलर्ट और 14-15 जून को ऑरेंज अलर्ट

मुंबई में 13 जून तक रेड अलर्ट और 14-15 जून को ऑरेंज अलर्ट

मुंबई में 14 जून तक बारिश होने वाली है। वहीं 15 जून को हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी ने 13 जून के लिए मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया, जो अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना का संकेत देता है। अत्यधिक भारी बारिश 14 जून तक जारी रहने की उम्मीद है। अगले सप्ताह के पहले दो दिनों 14 और 15 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Recommended Video

    Mumbai Heavy Rainfall: बारिश से बेहाल Mumbai, अगले 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी | वनइंडिया हिंदी
    समुद्र और तटीय इलाकों से दूर रहने की अपील

    समुद्र और तटीय इलाकों से दूर रहने की अपील

    बीएमसी ने लोगों से समुद्र और तटीय इलाकों से दूर रहने की अपील की। फायर ब्रिगेड की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है और शहर के छह समुद्र तटों पर बाढ़ बचाव दल तैनात किए गए हैं। नगर निगम के स्कूलों को अस्थायी आश्रय के रूप में नामित किया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की पांच टीमें अलर्ट पर हैं।

    आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि कोंकण तट पर घने बादल मंडरा रहे हैं जिससे मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी क्योंकि बारिश लंबे समय तक रह सकती है।

    मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में ज्यादा खतरा

    मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में ज्यादा खतरा

    आईएमडी के वैज्ञानिक के एस होसलीकर ने कहा , ''बंगाल की उत्तरी खाड़ी में एक निम्न दबाव प्रणाली के बनने और इसके तेज होने के साथ-साथ इसकी आवक बढ़ने की संभावना के साथ, महाराष्ट्र तट पर अगले 4-5 दिनों में भारी से बहुत भारी और अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ रविवार को रेड अलर्ट पर हैं और भारी बारिश का रुख बना रहेगा। मुंबई के लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए और बहुत जरूरी काम के लिए बाहर नहीं जाना चाहिए।

    मुंबई में महीने भर की बारिश कुछ दिनों में

    मुंबई में महीने भर की बारिश कुछ दिनों में

    मुंबई में 24 घंटों यानी 10-11 जून में 100 मिमी से अधिक बारिश के साथ, शहर ने जून औसत 505 मिमी बारिश को कवर किया। पहले 24 घंटे में ही तीन दशकों की दूसरी सबसे ज्यादा (231 मिमी) बारिश हुई। महीने भर के लिए बारिश 534 मिमी है, जबकि पिछले साल 395 मिमी थी, और 2019 में यह 515 मिमी थी। शुक्रवार को (सुबह 8.30-8.30 बजे) कोलाबा में 28.6 मिमी और सांताक्रूज में 35.9 मिमी रिकॉर्ड किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+