Mumbai water cut: 3 दिनों तक ठाणे में रहेगा पानी के लिए हाहाकार, TMC ने लोगों को दे दिया अल्टीमेटम
Mumbai water cut: मुंबई में इस वक्त पाइप लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है। इसकी वजह से अलग-अलग हिस्सों में पानी की कटौती हो रही है। अब बुधवार से ठाणे के लाखों नागरिकों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। ठाणे नगर निगम (TMC) ने पूरे शहर में 30% पानी की कटौती की घोषणा की है, जो मंगलवार से लागू होगी है। यह कटौती तीन दिनों तक जारी रहेगी। अचानक हुई इस कमी के कारण घरों से लेकर होटलों, अस्पतालों और कमर्शियल प्रतिष्ठानों तक सभी प्रभावित होंगे।
दरअसल, पिसे डैम से तेमघर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी सप्लाई करने वाली 1000 mm व्यास की मुख्य पाइपलाइन फट गई है। इसके बाद पानी की आपूर्ति में भारी गिरावट आई है। यह हादसा शनिवार सुबह कल्याण फाटा के पास हुआ, जहां महानगर गैस की टीम काम कर रही थी।

Mumbai water cut: ठाणे में होगी पानी की भारी कटौती
- पानी आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पाइपलाइन काफी पुरानी और प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट की बनी हुई है। इससे मरम्मत का काम और मुश्किल हो गया है। पिछले दो दिनों से मरम्मत युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन सप्लाई बहाल होने में कम से कम तीन दिन और लगेंगे।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन की बढ़ेगी कनेक्टिविटी, जल्द शुरू होगी आटोमैटिक गेट वाली 2 नान एसी ट्रेन
- ठाणे नगर निगम ने उपलब्ध पानी को संतुलित रूप से बांटने के लिए जोनिंग के आधार पर सप्लाई देने का फैसला किया है, जो 11 दिसंबर तक चलेगा।
- इसका मतलब है कि कई इलाकों में पानी कम दबाव से आएगा और कई जगह दिन में सिर्फ कुछ घंटों की ही सप्लाई होगी।
- नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अगले कुछ दिनों के लिए पानी स्टोर कर रखें और यथासंभव पानी का सावधानी से इस्तेमाल करें।
Mumbai water cut: जरूरत का पानी कर लें जमा
ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की ओर से अपील की गई है कि लोग जरूरत का पानी जमा करके रखें और गैर-जरूरी कामों में पानी खर्च न करें। बता दें कि मुंबई के कई हिस्सों में रविवार और सोमवार को आठ घंटे की पानी कटौती हुई। शहर में भी 8 दिसंबर से 15% कटौती लागू है, जिससे 14 क्षेत्रों में कम दबाव से पानी मिल रहा है। हालांकि, अधिकारी मानते हैं कि ठाणे की स्थिति अधिक गंभीर है क्योंकि यहां कटौती 30% तक कर दी गई है। पाइपलाइन की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही इसे पूरा ठीक कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai Goa Highway: 15 साल से अटके मुंबई-गोवा हाईवे प्रोजेक्ट की डेडलाइन जारी, केंद्रीय मंत्री ने दिया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications