Mumbai Water Cut: 1 मई से मुंबई में होनी पानी की भारी कटौती, El Nino से है क्‍या है कनेक्‍शन?

Mumbai Water Cut: मुंबई में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों को 1 मई से पानी की भारी किल्‍लत का सामना करना पड़ेगा। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) 1 मई से शहर में 10 प्रतिशत पानी की कटौती लागू करने की योजना बना रहा है। इस कटौती के लिए एक प्रस्ताव नगर आयुक्त को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।

10 फीसदी वॉटर सप्‍लाई में कटौती की वजह पाइपलाइन की मरम्‍मत कार्य नहीं बल्कि प्रशांत महासागर में विकसित हो रही अल नीनो की स्थितियां हैं जिसके कारण कम बारिश होने का अनुमान है। जिसका प्रभाव देश के अन्‍य राज्‍यों के साथ मुंबई पर भी होगा। इसलिए 1 मई से 10 प्रतिशत पानी की कटौती प्रस्तावित की गई है।

Mumbai Water Cut

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमानों ने और जटिल बना दिया है, जिसने El Ni के प्रभाव के कारण इस वर्ष सामान्य से कम बारिश की भविष्यवाणी की है और मानसून के देर से आने की संभावना हैं। जिसे देखते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष जुलाई की बजाय अगस्त तक पानी प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया है। पालिका प्रशासन का स्पष्टीकरण है कि 1 मई से प्रस्तावित जल कटौती को लागू करना मुंबई में नियमित और निर्बाध पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।

OI Exclusive: क्या है Super El Nino? इसके कारण क्‍या भारत में पड़ेगी भयंकर गर्मी? एक्‍सपर्ट ने दिया जवाब
OI Exclusive: क्या है Super El Nino? इसके कारण क्‍या भारत में पड़ेगी भयंकर गर्मी? एक्‍सपर्ट ने दिया जवाब

मुंबई को पानी सप्‍लाई करने वाली झीलों में घट रहा जल स्‍तर

दरअसल, 15 अप्रैल तक, मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में उनकी कुल क्षमता का 33.60 प्रतिशत पानी बचा है, जो लगभग 4.86 लाख मिलियन लीटर है। मोडक सागर, तानसा, भातसा, वैतरणा समेत इन झीलों से प्रतिदिन लगभग 4,100 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति होती है, जबकि पूरे साल के लिए शहर को 14.47 लाख मिलियन लीटर पानी की आवश्यकता होती है।

गर्मी की वजह से तेजी से घर रहा जल भंडार

बीएमसी वर्तमान में शहर को प्रतिदिन लगभग 4,000 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति करती है। हालांकि, अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते तापमान ने वाष्पीकरण की दर को तेज कर दिया है, जिससे उपलब्ध जल भंडार तेजी से घट रहा है। जबकि मौजूदा भंडार जुलाई तक चलने की उम्मीद है, अधिकारी मानसून आने तक आपूर्ति जारी रखने के लिए एहतियाती कदम उठा रहे हैं।

मुंबई की झीलों में कितना घट गया जल स्‍तर?

15 अप्रैल 2026 तक झीलों का पानी भंडार (मिलियन लीटर में) इस प्रकार दर्ज किया गया

भातसा (2,35,439)

मध्य वैतरणा (69,106)

अपर वैतरणा (77,045)

तानसा (40,817)

मोड़क सागर (45,340)

विहार (15,353)

तुलसी (3,274)

पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों की तुलना करें तो, 2026 में 33.60%, 2025 में 30.24% और 2024 में 24.54% जल भंडार था।

अडाणी एनर्जी का नया पावर प्रोजेक्ट, मुंबई में अब नहीं होगा ब्लैकआउट
अडाणी एनर्जी का नया पावर प्रोजेक्ट, मुंबई में अब नहीं होगा ब्लैकआउट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+