Mumbai Water Cut: मुलुंड, भांडुप और ठाणे के इलाकों में 24 घंटे के लिए वॉटर कट, बीएमसी ने जारी किया अलर्ट
Mumbai Water Cut: मुंबई के कई इलाकों में मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से बीच-बीच में पानी की कटौती हो रही है। 27 और 28 जनवरी एक बार फिर पानी की किल्लत होगी। बीएमसी (BMC) ने मुलुंड वेस्ट में वैतरणा पाइपलाइन को अपर वैतरणा मुख्य चैनल से जोड़ने की वजह से वॉटर कट का अलर्ट जारी किया है।
बीएमसी ने मरम्मत कार्य के चलते 24 घंटे की पानी कटौती (Water Cut) का ऐलान किया है। यह कटौती मंगलवार, 27 जनवरी सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर बुधवार, 28 जनवरी सुबह 10:00 बजे तक जारी रहेगी। इस कटौती का असर मुलुंज, ठाणे समेत अलग-अलग इलाकों पर पड़ेगा।

BMC ने इलाकेवार अलर्ट जारी किया किया
बीएमसी अलर्ट के मुताबिक, इस मरम्मत कार्य का सीधा असर मुंबई के T वार्ड और S वार्ड के कई इलाकों पर पड़ेगा। टी वार्ड यानी मुलुंड वेस्ट में अमर नगर, जय शास्त्री नगर, पंचशील नगर, राहुल नगर, मुलुंड कॉलोनी, वीणा नगर और जोगी हिल जैसे प्रमुख इलाके प्रभावित रहेंगे। वहीं S वार्ड (भांडुप वेस्ट) में खंडीपाड़ा के लोअर और अपर हिस्सों में भी पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
Mumbai Water Cut: इन सभी इलाकों में होगी पानी की कटौती
- यह कटौती केवल मुंबई तक सीमित नहीं रहेगी। ठाणे शहर के कुछ हिस्सों में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।
- ठाणे के किसान नगर (पूर्व और पश्चिम) और भटवाड़ी के कुछ इलाकों में भी इस दौरान नलों से पानी नहीं आएगा।
- बीएमसी अधिकारियों का कहना है कि वैतरणा पाइपलाइन का यह काम भविष्य में बेहतर और स्थिर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।
- बीएमसी ने प्रभावित इलाकों के निवासियों को पहले से ही पर्याप्त पानी जमा करने की सलाह दी है, ताकि रोजमर्रा की जरूरतों में परेशानी न हो।
Mumbai Water Cut Alert: पानी स्टोर करके रखने की सलाह
बीएमसी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि पानी की सप्लाई बहाल होने के बाद शुरुआती कुछ दिनों तक पानी को उबालकर और छानकर पीना बेहतर रहेगा। मरम्मत कार्य के बाद पानी की गुणवत्ता पर अस्थायी असर पड़ सकता है। इससे पहले 20 से 22 जनवरी के बीच मेट्रो लाइन 7A के काम के चलते G नॉर्थ, K ईस्ट, S, H ईस्ट और N वार्ड में 44 घंटे की जल कटौती की गई थी, जो अब पूरी हो चुकी है। उस कटौती से धारावी, दादर, अंधेरी ईस्ट और घाटकोपर जैसे इलाके प्रभावित हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications