Video: पिटबुल से 11 साल के बच्चे को कटवाते हुए हंसता रहा शख्स, मासूम की हुई ये हालत
Mumbai viral video: पिटबुल नश्ल के खतरनाक कुत्ते से जुड़ी कई घटनाएं पिछले दिनों सुर्खियां बनी। वहीं मुंबई में एक 11 साल के बच्चे को काटते हुए पिटबुल का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शख्स अपने पालतू पिटबुल को बच्चे पर हमला करने देखकर जोर-जोर से हंसता नजर आ रहा है। मासूम बच्चे के साथ मजे के लिए की गई इस क्रूरता को देखकर आप भी आगबबूला हो जाएंगे।
गुरुवार (17 जुलाई) की रात हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें शख्स की ये हरकत देखकर हर लोग आक्रोशित हो गए और लोग शख्स को बुरा-भला कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications