मुंबई में इन 5 टोल बूथों पर नहीं लगेगा टैक्स, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे कैबिनेट का बड़ा फैसला
Mumbai Toll Tax Free: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे कैबिनेट ने टोल टैक्स को लेकर बड़ा फैसला किया है। मुंबई आने-जाने वालों को राहत देते हुए महाराष्ट्र कैबिनेट ने मुंबई के सभी पांच एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर टोल खत्म करने का फैसला किया है।
महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने मुंबई में एंट्री करने वाले सभी पांच टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। ये नियम आज 14 अक्टूर की रात 12 बजे से लागू हो जाएगा।

मुंबई की जिन पांच टोल बूथों पर टोल टैक्स माफ किया गया है, वो है...दहिसर टोल, ऐरोली क्रीक ब्रिज टोल, मुलुंड टोल, वैशाली टोल, और आनंद नगर टोल। इस नियम के लागू होने के बाद अब छोटे वाहनों को टोल बूथों पर कोई टोल टैक्स नहीं देना होगा।
अधिकारिक बयान के मुताबिक आज (14 अक्टूबर 2024) आधी रात से मुंबई में प्रवेश करने या शहर के किसी भी पांच एंट्री पॉइंट से बाहर निकलने वाले हल्के मोटर वाहनों से कोई टोल नहीं लिया जाएगा।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले आज (14 अक्टूबर, 2024) कैबिनेट में यह घोषणा की है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। भारत के चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications