Mumbai: तेज रफ्तार कार ने टेक फर्म की CEO की ली जान, जॉगिंग करते वक्त मारी टक्कर
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह बहुत दूर जाकर गिरी। उनके सिर में काफी चोटें आने से उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Mumbai: मुंबई में रविवार यानी 19 मार्च को बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने टेक फर्म की सीईओ की मौत हो गई। इस घटना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, Altruist Technologies की बिग बॉस राजलक्ष्मी विजय वर्ली-सी फेस में जॉगिंग कर रही थीं, इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की चपेट में आने से जिससे उनकी मौत हो गई।
Recommended Video

रिपोर्ट में कहा है कि टक्कर बहुत जबरदस्त थी, टक्कर के बाद वह काफी दूर तक हवा में जा गिरी। कार चालक को पुलिस हिरासत में लिया गया है। वे नशे में गाड़ी चला रहा था या नहीं इसकी जांच की जा रही है। राजलक्ष्मी एक धावक थी, जिसने हाल ही में टाटा मुंबई मैराथन 2023 को जीता था।
एक अधिकारी ने बताया कि हम चश्मदीद गवाहों के साथ पूछताछ कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज और ब्लड सैंपल की जांच की जा रही है। एक महीने पहले ही राजलक्ष्मी ने अपनी मैराथन जीत के बारे में लिंक्डइन पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने यह भी बताया कि उसने सबसे पहले कैसे दौड़ना शुरू किया था। उन्होंने कहा था कि मैंने वजन कम करने के लिए दौड़ना शुरू किया था।
यह भी पढ़ें- महेश मांजरेकर की फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 19 साल के लड़के के सिर और छाती पर आई गंभीर चोट












Click it and Unblock the Notifications