ड्रग्स मामले में अरमान कोहली को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

मुंबई, अक्टूबर 14: एक विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने ड्रग्स मामले में अभिनेता अरमान कोहली की जमानत याचिका खारिज कर दी। एनसीबी ने अरमान कोहली के घर अगस्त में छापेमारी की थी। इस दौरान एनसीबी को उनके घर से मादक पदार्थ मिले थे। जिसके बाद अभिनेता को गिरफ्तार किया गया था। पिछले कुछ महीनो में एनसीबी ने फिल्म और टीवी जगत के कई कलाकारों को ड्रग्स केस में अरेस्ट किया है।

Mumbai Special NDPS Court rejects bail plea of Armaan Kohli and two others in a drugs case

ड्रग्स केस में अरमान कोहली के साथ ही साथ अन्य दो आरोपियों की भी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अरमान को मुंबई स्थित घर में ड्रग्स मिलने की वजह से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद मुंबई के एक कोर्ट ने अरमान कोहली को न्यायिक हिरासत में भेजा था। बता दें कि अरमान कोहली एक महीने से ज्यादा समय से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। बताते चलें कि जब एनसीबी ने एक्टर को गिरफ्तार किया था तब वह नशे की हालत में थे।

उन्हें कथित तौर पर ड्रग्स रखने के आरोप में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था।इससे पहले कोर्ट में सुनवाई के दौरान एनसीबी की तरफ से पेश हुए अडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने अरमान कोहली के ड्रग्स केस का जिक्र किया जिसके आधार पर आर्यन खान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था।

Recommended Video

    Top Ten News 14 October | Aryan Khan Case | Punjab BSF jurisdiction | Headlines | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल जब आर्यन खान की जमानत के लिए बहस चल रही थी तो एएसजी अनिल सिंह ने कहा कि पहले भी इसी कोर्ट से अरमान कोहली की याचिका खारिज हो चुकी है।गौरतलब है कि आर्यन खान को भी गुरुवार को ड्रग्स केस में जमानत नहीं मिल पाई है। उनकी केस में कोर्ट ने आदेश सुरक्षित कर लिया है और 20 अक्टूबर को फैसला सुनाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+