Saraswati Murder: 'आरी से शव को काटा, फिर कुकर में पकाया', आरोपी ने फॉलो किया आफताब का पैटर्न

मुंबई में एक 56 साल के शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। इसके बाद उसने आरी से शव के कई टुकड़े किए।

Mumbai

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में श्रद्धा वाकर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। वहां पर एक 56 साल के शख्स ने अपनी 32 साल की लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। इसके बाद आफताब की तरह उसके शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया।

मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान मनोज के रूप में हुई। वो सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ मीरा रोड इलाके में आकाशगंगा भवन में किराये के फ्लैट में रहता था। करीब 3-4 दिन पहले उसने अपनी पार्टनर की हत्या कर दी।

फिर वो बाजार से एक आरी खरीदकर लाया, जिससे उसने अपनी पार्टनर के शव के टुकड़े किए। इसके बाद उसने प्रेशर कुकर में उसे उबाला और ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल किया। फिलहाल अभी तक 12-13 टुकड़े बरामद किए गए हैं।

कुत्तों को खिलाए टुकड़े
आसपास के लोगों के मुताबिक आरोपी हत्या के बाद से ही शव के साथ रह रहा था। वो पिछले 2-3 दिनों से कुत्तों को खाना खिला रहा था, जबकि पहले ऐसा नहीं करता था। ऐसे में शक है कि उसने कुत्तों को शव के टुकड़े खिलाए।

कैसे खुली पोल?
उसके घर से अजीब सी बदबू आ रही थी, ऐसे में आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया, जिस पर नयानगर थाने से एक टीम वहां पहुंची। जांच करने पर पता चला कि उस घर में एक महिला की हत्या की गई है। उसके शव की दुर्गंध चारों ओर फैल गई थी।

आफताब का पैटर्न किया फॉलो
दिल्ली में श्रद्धा के हत्यारे आफताब ने भी यही किया था। उसने पहले श्रद्धा की हत्या की और फिर शव को 35 टुकड़ों में काट दिया। इसके बाद उसने उसे अलग-अलग जगहों पर फेंका। उसने बदबू रोकने के लिए कई केमिकल और फ्रीज का इस्तेमाल किया था। श्रद्धा के मामले में करीब 6 महीने बाद खुलासा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+