Mumbai Pune Missing Link: देश का सबसे ऊंचा केबल स्टे ब्रिज तैयार, मुंबई से पुणे का सफर होगा आसान
Mumbai Pune Missing Link: मुंबई से पुणे के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बना 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट तैयार है। अब 1 मई से आम वाहनों के लिए खोलने की सारी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से यात्रियों का सफर करीब 25 मिनट तक कम हो जाएगा।
खासकर खंडाला घाट सेक्शन में अक्सर लगने वाले भारी जाम से छुटकारा दिलाने के लिए इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है। MSRDC द्वारा बनाए जा रहे इस 13.3 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का काम लगभग 99.9 फीसदी पूरा हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक, अब अंतिम फिनिशिंग का काम चल रहा है।

Mumbai Pune Missing Link: देश का सबसे ऊंचा केबल-स्टे ब्रिज
- इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत देश का सबसे ऊंचा केबल-स्टे ब्रिज है, जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है। इस ब्रिज पर वाहन करीब 132 मीटर की ऊंचाई से गुजरेंगे, जो इसे इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण बनाता है।
- इस परियोजना के तहत दो पहाड़ों के बीच सीधा रास्ता तैयार किया गया है, जिससे वाहनों को अब पहाड़ों का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
Missing Link प्रोजेक्ट से कितनी दूरी हुई कम
- मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट से एक्सप्रेसवे की दूरी भी कम हो गई है। पहले खोपोली एग्जिट से सिंहगढ़ इंस्टीट्यूट के बीच की दूरी 19 किलोमीटर थी, जो अब घटकर 13.3 किलोमीटर रह जाएगी।
- इस पूरे प्रोजेक्ट में लगभग 11 किलोमीटर लंबी दो सुरंगें और करीब 2 किलोमीटर लंबे केबल ब्रिज शामिल हैं।
Missing Link Project कई चुनौतियों के बाद पूरा हुआ प्रोजेक्ट
हालांकि, इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में कई चुनौतियां सामने आईं। इसकी डेडलाइन कई बार टाली गई-पहले मार्च 2024, फिर जनवरी 2025 और उसके बाद मार्च 2025 तक। ब्रिज निर्माण के दौरान तेज हवाओं, कोहरे और मानसून के कारण काम बार-बार बाधित हुआ। भारी बारिश के चलते हर साल करीब चार महीने तक काम रोकना पड़ता था।
Mumbai Pune Travel: मुंबई से पुणे का सफर होगा आसान
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से न केवल यात्रा समय कम होगा, बल्कि ट्रैफिक जाम की समस्या में भी बड़ी कमी आएगी। इससे ईंधन की बचत होगी और यात्रा अधिक सुरक्षित व सुगम बनेगी। आने वाले समय में यह प्रोजेक्ट मुंबई-पुणे के बीच कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देने वाला साबित होगा।













Click it and Unblock the Notifications