Mumbai Pune Expressway पर फंसे लोगों को मिलेगा टोल-रिफंड, 33 घंटे का लगा था जाम, ₹5.16 करोड़ लौटाएगा MSRDC
Mumbai Pune Expressway: एक बड़ी खबर महाराष्ट्र से है, जहां से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गैस टैंकर दुर्घटना के कारण 33 घंटे के जाम में फंसे लगभग एक लाख वाहन चालकों के लिए महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) ने टोल वापसी का फैसला किया है।
आपको बता दें कि बीते 3 फरवरी को खोपोली खंड पर एक गैस टैंकर पलटने की वजह से एक्सप्रेसवे पर पर लंबा जाम लगा था और 33 घंटे तक यातायात ठप रहा, जिससे कई किलोमीटर तक 1 लाख से ज्यादा वाहन फंसे रहे थे।
यात्रियों को पानी और भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी भी झेलनी पड़ी थी। प्रशासन ने दुर्घटना के तुरंत बाद टोल वसूली निलंबित करने का आदेश दिया था हालांकि तब तक कई वाहन चालकों के फास्टैग खातों से टोल शुल्क पहले ही कट चुका था। यह राशि अब उनके खातों में वापस जमा की जाएगी। MSRDC 5.16 करोड़ रुपये का रिफंड प्रोसेस करेगा।
Mumbai Pune Expressway: देश का पहला छह-लेन वाला एक्सप्रेसवे
मालूम हो कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे भारत के सबसे आधुनिक और व्यस्त एक्सप्रेसवे में से एक हैं और ये महाराष्ट्र की आर्थिक धुरी को मजबूत करने में अहम रोल प्ले करता है। यह देश का पहला छह-लेन वाला एक्सप्रेसवे है, जिसने Mumbai और Pune के बीच यात्रा को सुगम बना दिया है।
Mumbai Pune Expressway की लंबाई कितनी है?
लगभग 94.5 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी घाटों से होकर गुजरता है। पहले मुंबई से पुणे पहुंचने में 4 से 5 घंटे लगते थे, लेकिन अब यह दूरी करीब 2 से 2.5 घंटे में पूरी हो जाती है। यह मार्ग Khalapur, Lonavala और Talegaon Dabhade जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से जुड़ता है। इस एक्सप्रेसवे पर आधुनिक टनल, फ्लाईओवर और इमरजेंसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सीसीटीवी निगरानी, एम्बुलेंस सेवा और हेल्पलाइन जैसी व्यवस्थाएं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं।
Mumbai Pune Expressway का नाम यशवंतराव चव्हाण एक्सप्रेसवे
एक्सप्रेसवे की परिकल्पना वर्ष 1992 में महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा की गई थी, हालांकि निर्माण 1997 में शुरू हुआ था।, 2009 में, तत्कालीन सत्तारूढ़ गठबंधन (कांग्रेस, एनसीपी) ने एक्सप्रेसवे का नाम महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण के नाम पर रखा, जो कांग्रेस के सदस्य थे इसलिए इसका पूरा नाम यशवंतराव चव्हाण एक्सप्रेसवे है।













Click it and Unblock the Notifications