मुंबई: बैन के बावजूद मनाई गई दही-हांडी, 4 MNS कार्यकर्ताओं पर FIR, बीजेपी नेता के घर पहुंची पुलिस

मुंबई, 31 अगस्त। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर की चिंताओं के बीच राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार ने कृष्ण जन्माष्टमी पर किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक लगा रखी है। हालांकि सरकार के आदेश के विरुद्ध कई इलाकों में कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ और दही हांडी जैसे प्रोग्राम आयोजित किए गए। इस संबंध में महाराष्ट्र पुलिस ने वर्ली में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं मंगलवार को बीजेपी विधायक राम कदम के आवास पर सार्वजनिक कार्यक्रम रुकवाने पुलिस की एक टीम पहुंची।

Mumbai Police says it has booked four workers of MNS for celebrating Dahi Handi in Worli

मुंबई पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के वर्ली में COVID-19 महामारी के मद्देनजर जारी राज्य सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए दही हांडी मनाने के लिए IPC की धारा 188 के तहत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये कार्यकर्ता कोरोना गाइडलाइन को ताक पर रखकर दादर इलाके में दही हांडी मना रहे थे। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी विधायक राम कदम ने मंगलवार को दही हांडी मनाने की घोषणा की थी जिसके बाद पुलिस कार्यक्रम को रोकने उनके आवास पर पहुंची है।

कोविड-19 महामारी को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने दही-हांडी समेत सार्वजनिक कार्यक्रमों को प्रतिबंधित कर दिया था। हालांकि सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए कई लोगों ने राज्य में दही-हांडी मनाई जिनके ऊपर अब कार्रवाई की जा रही है। वर्ली-दादर के अलावा मनसे कार्यकर्ताओं ने मुंबई के घाटकोपर भटवाड़ी इलाके में भी मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया था।

बता दें कि हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक थर्ड वेब अक्टूबर और नवंबर के बीच अपने चरम पर होगी। आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक मनिंद्र अग्रवाल ने दावा किया है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर अक्टूबर और नवंबर के बीच अपने चरम पर होगी। लेकिन तीसरी लहर की तीव्रता दूसरी लहर से कम होगी। वैज्ञानिक मनिंद्र अग्रवाल के तीन सदस्यीय टीम को कोरोनो वायरस संक्रमण में किसी भी वृद्धि की भविष्यवाणी करने का काम सौंपा गया है।

भाजपा विधायक ने की ये मांग
भाजपा विधायक राम कदम का इस मामले पर कहना है,

हम मांग करते हैं कि सरकार को दही हांडी समारोह की अनुमति देनी चाहिए, जिसमें एक कार्यक्रम में अधिकतम 5 पूरी तरह से टीकाकरण वाले व्यक्तियों की उपस्थिति और सभी COVID प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। अगर (उद्धव) ठाकरे सरकार पुलिस बल का दुरुपयोग करती है तो भी हम दही हांडी मनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+