शिवसेना (UTB) के दो नेताओं को EOW ने भेजा समन
शिवसेना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक्स ऑफेंसेज विंग ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के करीबी सूरज चव्हाण और अमोल कीर्तिकर को समन भेजा है। पुलिस ने खिचड़ी घोटाला मामले में यह समन भेजा है। ईओजब्ल्यू ने दोनों ही नेताओं को पूछताछ के लिए समन भेजा है। खिचड़ी वितरण मामले में कथित घोटाले को लेकर तलब किया है।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही नेताओं को 25 नवंबर को आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा है। बता दें कि दोनों ही नेता आदित्य ठाकरे के करीबी माने जाते हैं। इससे पहले जुलाई माह में भी सूरज चव्हाण से ईओडब्ल्यू ने पूछताछ की थी।

EWO के अनुसार जिस कंपनी को कोरोना काल के दौरान प्रवासी मजदूरों को खिचड़ी वितरित करने का ठेका दिया गया था उसमे से कीर्तिकर को 52 लाख रुपए और सूरज चव्हाण को 37 लाख रुपए मिले थे। अधिकारियों का कहना है कि फर्म का यह टेंडर दिलाने में कीर्तिकर और सूरज ने मदद की थी। जिसके बादले उन्हें यह पैसा मिला था।
बता दें की कीर्तिकर मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं। वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की गुट वाली शिवसेना का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगा था कि मुंबई में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर फंस गए थे, जिनके लिए खाने की व्यवस्था सरकार की ओर से की गई थी।
दूसरे अधिकारी ने बताया कि इस कथित धोखाधड़ी के मामले में एक ठेकेदार और अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बीएमसी को ऑक्सीजन से जुड़े टेंडर में भी 6 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था, जिसके बाद यह केस दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार रोमिल छेड़ा और बीएमसी के अधिकारी के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications