2.80 करोड़ रुपए से भरी कैश वैन को लेकर भागने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, पालघर से पकड़ा
मुंबई, सितंबर 06। मुंबई के गोरेगांव इलाके में 2.80 करोड़ रुपए की लूट को अंजाम देने की कोशिश करने वाले वैन ड्राइवर को पुलिस ने धर दबोचा है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने आरोपी को पालघर जिले के नायगांव से अरेस्ट किया है। आपको बता दें कि आरोपी को खोजने के लिए मुंबई पुलिस ने तीन टीमों को लगाया हुआ था। पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद मंगलवार को शिकायत दर्ज की और आरोपी की तलाश के लिए तीन स्पेशल टीमें तैयार कर दीं। इससे पहले पुलिस ने दावा किया था कि आरोपी को जल्द धर दबोच लिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?
वहीं इस बीच मंगलवार को मुंबई पुलिस ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में फरार वैन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कैश वैन को भी कब्जे में ले लिया है। आपको बता दें कि सोमवार दोपहर की इस घटना में उदय भान सिंह नाम का एक वैन ड्राइवर 2.80 करोड़ रुपए के कैश से भरी वैन को लेकर फरार हो गया था, लेकिन जब उसे यह पता चला होगा कि वैन में जीपीएस ट्रैकर लगा है तो वो शख्स वैन को थोड़ी ही दूर छोड़कर फरार हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications