'गोल्डी भाई को बात करनी है', सलमान खान को मिला धमकी भरा ईमेल, सुरक्षा बढ़ाई
ईमेल से धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

Threat Email to Salman Khan: खूंखार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जेल के अंदर से वायरल हुए इंटरव्यू के बाद हड़कंप मचा हुआ है। कैमरे के सामने खुद लॉरेंस बिश्नोई ने इस बात को कबूला है कि वो सलमान खान को जवाब देगा। काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान से दुश्मनी पाल चुके लॉरेंस ने साफ कहा कि वो या तो माफी मांगे, वरना उसका हिसाब हम करेंगे। वहीं इस बीच अब एक्टर सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है।
बॉलीवुड स्टार सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 (2), 120 (बी) और 34 के तहत मामला भी दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक धमकी भरा ईमेल 18 मार्च को आया था। इसमें सलमान खान से कहा गया कि उससे गोल्डी बरार को बात करनी है।
इससे पहले शनिवार को मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गर्ग पर अभिनेता सलमान खान के ऑफिस में कथित रूप से धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि सलमान खान के मैनेजर प्रशांत गुंजालकर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
'मैटर क्लोज करना है तो...'
मोहित गर्ग नाम की आईडी से भेजे गए ईमेल में धमकी देते हुए लिखा है कि सलमान खान से गोल्डी भाई बात बात करेगा। लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू तो देख ही लिया होगा, नहीं देखा हो तो बोल देना कि देख लें। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा देना, फेस टू फेस बात करनी हो वो बता देना। अब वक्त रहते खबर दे दी है। अगली बार सीधा झटका ही देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications