Mumbai Pod Taxi: मुंबई में पॉड टैक्सी किस रूट पर सबसे पहले होगी शुरू? डिप्टी सीएम शिंदे ने दिए अहम निर्देश
Mumbai Pod Taxi: मुंबई के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को आधुनिक और सुगम बनाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार लगातार प्रयासरत है। मुंबई लोकल ट्रेन, मोनोरेल और मेट्रो को अपग्रेड करने के बाद अब मायानगरी मुंबई में अत्याधुनिक पॉड टैक्सी की शुरू किए जाने की तैयारी जोरों पर शुरू हो चुकी है।
केंद्र सरकार से पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद, महाराष्ट्र सरकार इसे धरातल पर उतारने के लिए युद्ध स्तर पर जुट चुकी है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, जो शहरी विकास विभाग मंत्री भी हैं, उन्होंने मुंबई पॉड टैक्सी सिस्टम के कार्यान्वयन के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) में शहरी परिवहन और मेट्रो कनेक्टिविटी पर एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक की, जहां पॉड टैक्सी के शुभारंभ पर गहन चर्चा हुई।
शिंदे ने इस परियोजना को लागू करने में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की मदद लेने का भी आदेश दिया है। उन्होंने नगर पालिकाओं को अपने विकास आराखड़े में 'अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी' को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। यह सेवा न केवल यात्रियों का समय बचाएगी, बल्कि ईंधन खपत घटाकर पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होगी।
शिंदे ने नगर निगमों को दिए सख्त निर्देश
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को एमएमआर की सभी नगर पालिकाओं को इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विस्तृत खाका तैयार करने का निर्देश दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को उनके घर से कार्यस्थल तक सीधा और कुशल सार्वजनिक परिवहन प्रदान करना है।
शिंदे ने यह निर्देश एक समीक्षा बैठक में दिए, जहां उन्होंने एमएमआर के शहरों में मेट्रो और लोकल ट्रेन यात्रा के पूरक के तौर पर पॉड टैक्सी सेवा की संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान अपर मुख्य सचिव असीम गुप्ता, प्रधान सचिव नवीन सोना, ठाणे निगम आयुक्त सौरभ राव, एमएमआरडीए के अतिरिक्त आयुक्त अश्विन मुद्गल और ठाणे के जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल जैसे प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
पॉड टैक्सी शुरू होने से ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा
शिंदे ने मौजूदा परिवहन समस्याओं का जिक्र करते हुए आगे बताया, "मुंबई में यात्रियों को अक्सर अपने घर से रेलवे स्टेशन या मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने और फिर वहां से अपने अंतिम गंतव्य तक पहुंचने के लिए रिक्शा या बसों पर ही निर्भर रहना पड़ता है।" उन्होंने कहा कि पॉड टैक्सी की यह योजना विशेष रूप से शहर की बढ़ती भीड़ और भारी ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने का एक स्थायी समाधान है। शिंदे ने कहा कि पॉड टैक्सी से मेट्रो सेवाओं का उपयोग बढ़ेगा और सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम होगा। उन्होंने नगर निगमों को परियोजना लागू करने हेतु एमएमआरडीए से सहायता लेने का भी सुझाव दिया।
बांद्रा-कुर्ला मार्ग पर पॉड टैक्सी सबसे पहले होगी शुरू
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुग्राम और दिल्ली के बीच पॉड टैक्सी चलाने का महत्वाकांक्षी सपना देखा था, हालांकि उनकी वह योजना तब साकार नहीं हो पाई। मुंबई के संदर्भ में, पिछले साल यह जानकारी सामने आई थी कि शहर में बांद्रा-कुर्ला मार्ग पर पॉड टैक्सी का संचालन सबसे पहले शुरू किया जा सकता है।
जल्द साकार होगा पॉड टैक्सी का सपना
पहले भी, महाराष्ट्र सरकार में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने ठाणे और मुंबई जैसे क्षेत्रों में पॉड टैक्सी की संभावनाओं पर सार्वजनिक रूप से चर्चा की थी। अब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा इस परियोजना में व्यक्तिगत रूप से गहरी दिलचस्पी दिखाने से इसके जल्द साकार होने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं, जो शहर के भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
क्या होती है पॉड टैक्सी?
पॉड टैक्सी, जिसे तकनीकी रूप से पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (PRT) के नाम से भी जाना जाता है, दरअसल पूरी तरह से स्वचालित और चालक रहित इलेक्ट्रिक वाहन होते हैं। ये विशेष रूप से निर्मित एलिवेटेड ट्रैक पर चलते हैं। इनमें एक बार में 3 से 6 यात्री आराम से सफर कर सकते हैं, और एलिवेटेड ट्रैक पर चलने के कारण ये बिना किसी ट्रैफिक जाम में फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक तेजी से और सुरक्षित पहुंचाते हैं।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications