Mumbai Weather: मुंबई में आज भी बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट , BMC ने कही ये बात

Mumbai Monsoon Update: मानसूनी बारिश के कारण इस वक्त मुंबई की रंगत काफी बदली-बदली हुई है। शनिवार को यहां पर जबसे मानसून पहुंचा है, तब से लेकर आज तक मुंबई में लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कुछ स्थानों में जल जमाव हो गया है और लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज भी मौसम विभाग ने यहां पर भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है और इसलिए उसने Yellow Alert जारी किया है।

Mumbai Weather

बीएमसी ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटों में, मुंबई शहर में 31 मिमी बारिश हुई है, पूर्वी उपनगरों में 54 मिमी बारिश हुई और पश्चिमी उपनगरों में 59 मिमी बारिश हुई है और आज भी काफी बारिश होने की आशंका है। मुंबई के अलावा रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज भी भारी बारिश हो सकती है

मौसम विभाग ने नासिक, अहमदनगर, सतारा, सांगली, बीड, सोलापुर, लातूर, नांदेड़, जालना, गढ़चिरौली, यवतमाल, अमरावती, वाशिम और चंद्रपुर में भी आज भी भारी बारिश हो सकती है।

आज यहां होगी तगड़ी बारिश

केवल मुंबई ही नहीं बल्कि आज दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी, हिमाचल, कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की आशंका है। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से वहां काफी नुकसान हुआ है। मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में भी बरसात का अलर्ट जारी है और लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।

कश्मीर में स्कूल-कॉलेज बंद

तो वहीं दूसरी ओर बरसात की वजह से कश्मीर में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। कश्मीर में इस वक्त भारी बारिश की वजह कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। आज भी यहां पर अलर्ट जारी है। तो वहीं असम में आज भी बारिश हो सकती है। यहां पर अलर्ट आज भी जारी है।

मानसून की वजह से खिले चेहरे

भले ही मानसूनी बारिश से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है लेकिन इसकी वजह से किसानों के चेहरे खिल गए हैं क्योंकि मानसून की देरी से वो परेशान हो गए थे। मानसूनी बारिश से खरीब की फसलों को नुकसान होने से बच गया है। फिलहाल बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश का दौर अब यूंही जारी रहेगा और इस पूरे हफ्ते जमकर बादल बरसेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+