Mumbai Metro Update: घाटकोपर मेट्रो को 7 साल के इंतजार के बाद मिलेगी ये सुविधा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
Mumbai Metro Update: मुंबई मेट्रो के सबसे व्यस्त घाटकोपर स्टेशन को आखिरकार 7 साल के लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत मिलने वाली है। लंबे समय तक यात्रियों की मांग और मुहिम रंग लाती नजर आ रही है। घाटकोपर स्टेशन के मुंबई मेट्रो एंड पर प्रस्तावित चौड़ा एलिवेटेड डेक बनने का रास्ता साफ हो गया है। यह डेक स्टेशन के उस हिस्से पर बनाया जा रहा है, जहां मेट्रो लाइन-1 (ब्लू लाइन) से उतरने वाले हजारों यात्री सेंट्रल रेलवे की लोकल ट्रेनों से जुड़ते हैं।
घाटकोपर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर उसी अनुपात में विकसित नहीं हो पाया है। इसकी वजह से मेट्रो एंड पर हर रोज भारी भीड़, धक्का-मुक्की और सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं सामने आती रही हैं। नए एलिवेटेड डेक से आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Ghatkopar Metro स्टेशन से सफर करनेवालों को मिलेगी राहत
- घाटकोपर मेट्रो स्टेशन पर लगने वाली भारी भीड़ को इससे राहत मिलेगी। इस सुविधा को इस समस्या का स्थायी समाधान माना जा रहा है।
- इसके बनने से पैदल यात्रियों के लिए अधिक जगह मिलेगी, आवाजाही सुचारू होगी और भीड़ के दबाव में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।
- यह डेक यात्रियों को बेहतर डिस्पर्सल स्पेस देगा, जिससे प्लेटफॉर्म और सीढ़ियों पर जाम की स्थिति नहीं बनेगी। खासकर पीक आवर्स में यह बदलाव यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।
Mumbai Metro Update: एलिवेटेड डेक बनाने में आएंगी बड़ी चुनौतियां
हालांकि, निर्माण के दौरान कुछ चुनौतियां भी सामने आई हैं। दूसरे चरण के काम के चलते प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मलबा और बैरिकेड्स देखे गए है। इससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस पर मुंबई रेलवे विकास निगम (MRVC) ने सफाई देते हुए कहा है कि फाउंडेशन वर्क तेजी से पूरा किया जा रहा है और मलबा हटाने का काम भी तेज कर दिया गया है।
MRVC के मुताबिक, 2027 तक एलिवेटेड डेक को पूरी तरह तैयार कर यात्रियों के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। अगर तय समयसीमा के अनुसार काम पूरा होता है, तो घाटकोपर स्टेशन पर रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications