Mumbai Metro News: पीएम मोदी करने वाले थे जिस रूट का उद्घाटन उसका कार्यक्रम टला, जानें अब क्या होगा?
Mumbai Metro News: मुंबई में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से जुड़ी एक अहम अपडेट सामने आई है। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) की योजना के मुताबिक मेट्रो लाइन 2B और मेट्रो लाइन 9 का उद्घाटन अब पीएम नरेंद्र मोदी नहीं करेंगे। आचार संहिता लागू होने की वजह से कोई उद्घाटन या राजनीतिक समारोह का आयोजन नहीं हो सकता है। इसे ध्यान में रखकर दोनों लाइन को आंशिक रूप से आम जनता के लिए खोला जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार, पहले इन दोनों मेट्रो लाइनों को 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन कराने की तैयारी थी। अब बीएमसी चुनाव की वजह से हालात बदल गए हैं। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार का मानना है कि आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से दोनों मेट्रो लाइन खोल दिया जाए।

Mumbai Metro News: जनवरी के पहले हफ्ते में होगा निरीक्षण
- MMRDA को अभी तक कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) से अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। सूत्रों का कहना है कि बीते तीन हफ्तों में CMRS ने दोनों मेट्रो लाइनों (Mumbai Metro) का कई बार निरीक्षण किया और कुछ जरूरी सुधारों के निर्देश दिए हैं।
- इन बिंदुओं पर फिलहाल काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि सभी शर्तें पूरी होने के बाद CMRS जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में अंतिम निरीक्षण करेगा।
- MMRDA के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मेट्रो लाइन 9 के कुछ स्टेशनों पर अभी सिविल वर्क बाकी है, जिसमें फिनिशिंग और कुछ एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स शामिल हैं।
- हालांकि, अधिकारी का दावा है कि मेट्रो रूट और स्टेशन यात्रियों के लिए लगभग तैयार हैं और बाकी काम भी कुछ हफ्तों में पूरा कर लिया जाएगा।
BMC चुनाव की वजह से नहीं हो रहा ऐलान
मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने के कारण अब यह विकल्प सामने आया है कि मेट्रो 2B और 9 को बिना किसी उद्घाटन के किया जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल इन दोनों रूट को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। बाद में इसका औपचारिक उद्घाटन कराया जा सकता है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस पर अंतिम फैसला MMRDA और राज्य सरकार आपसी सहमति से लेंगे।
जानकारी के अनुसार, मेट्रो लाइन 9, मेट्रो 7 का विस्तार है, जो दहिसर ईस्ट को मीरा-भायंदर (काशीगांव) से जोड़ती है और इसकी लंबाई 13.58 किलोमीटर है। वहीं मेट्रो लाइन 2B अंधेरी पश्चिम से मंडाले (मानखुर्द) तक प्रस्तावित है। अंधेरी पश्चिम से डायमंड गार्डन तक का हिस्सा अभी निर्माणाधीन है, जिसे पूरा होने में करीब एक साल का समय लग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications